Mon, 16 Nov 2026 | 05:27:21 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

स्कूली बच्चों की सुरक्षा : बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2026 09:13 pm / Post views : 13

बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज
शेयर करें:

भटेरा ओवरब्रिज निर्माण के बीच वैकल्पिक मार्गों को व्यवस्थित करने की कवायद तेज, ठेकेदार को दिन में 4-5 बार पानी छिड़कने के निर्देश देने की मांग; सोमवार को रेलवे और ब्रिज कॉर्पोरेशन के साथ फिर होगा संयुक्त निरीक्षण

Balaghat 15 November 2026

बालाघाट यशो:- भटेरा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बुढ़ी, भटेरा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने की कवायद तेज हो गई है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए शनिवार को एसडीएम कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैकल्पिक मार्गों के सुधार, धूल नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, स्कूली बच्चों की सुरक्षा और निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

img-0713-6af9d32836a58.webp

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने नागरिकों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा होना जरूरी है, लेकिन निर्माण अवधि में आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों की बदहाल स्थिति, धूल से होने वाली परेशानी, स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।

पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के प्रयासों से लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके अंतर्गत 1313 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज के साथ दोनों ओर के पहुंच मार्गों सहित लगभग 200 मीटर का अंडरपास भी बनाया जाएगा। ओवरब्रिज के आठ कॉलम यू-आकार के होंगे, जिनके नीचे से अंडरपास गुजरेगा। इससे स्थानीय रहवासियों को रेलवे लाइन के दोनों ओर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।

निर्माण के साथ नागरिकों की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता : भारती ठाकुर

नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के प्रयासों से स्वीकृत यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। निर्माण कार्य समयसीमा में पूरा हो, इसके लिए संबंधित विभागों को गंभीरता से प्रयास करना चाहिए। साथ ही डायवर्सन मार्गों का सुधार, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते और पुलिस एवं नगर पालिका कर्मचारियों की सहायता से यातायात का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने वैकल्पिक मार्गों पर उड़ने वाली धूल की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय रहवासियों, राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है तथा स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नगर पालिका अपने स्तर पर सहयोग कर रही है, लेकिन धूल नियंत्रण की मुख्य जिम्मेदारी ओवरब्रिज निर्माण कर रहे ठेकेदार की है। ठेकेदार को दिन में चार से पांच बार नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि नागरिकों को धूल से राहत मिल सके।

श्रीमती ठाकुर ने क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर एवं सेंट मेरी स्कूल में बड़ी संख्या में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सुबह से रात तक इन मार्गों पर बच्चों का आवागमन रहता है। ऐसे में डायवर्सन मार्गों पर सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक ट्रैक्टरों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अंडरपास निर्माण में आ रही बाधाओं को भी संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र दूर करने पर जोर दिया।

अतिक्रमण हटाने में नागरिक और व्यापारी सहयोग करें : एसडीएम गोपाल सोनी

एसडीएम गोपाल सोनी ने कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे यातायात संचालन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन द्वारा आवश्यक स्थानों पर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से जनहित में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस बल और डिवाइडर की व्यवस्था का सुझाव

बैठक में बुढ़ी रेलवे क्रॉसिंग एवं शिशिर खरे मार्ग पर दिन के समय पुलिस बल और नगर पालिका कर्मचारियों की तैनाती करने तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियंत्रित करने पर चर्चा हुई। रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप फाटक बंद रहने की अवधि कम करने और संभव होने पर ट्रेन आने से लगभग 5 से 10 मिनट पहले फाटक बंद करने की व्यवस्था पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त क्रॉसिंग के दोनों ओर लगभग 50-50 मीटर तक डिवाइडर लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

नाग मंदिर रोड पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश नियंत्रित करने का सुझाव : अनिल सोनी

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने नाग मंदिर रोड पर चारपहिया वाहनों के बढ़ते दबाव से स्थानीय रहवासियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश नियंत्रित कर उन्हें बोधापाड़न रोड, शिशिर खरे के सामने वाले मार्ग और बोधा ग्राम की ओर डायवर्ट करने का सुझाव दिया। उन्होंने अन्य संभावित रास्ते खुलवाने के साथ संबंधित मार्गों पर सड़क सुधार और पुलिया निर्माण की आवश्यकता भी बताई।

रेंजर्स कॉलेज और गौरीशंकर नगर से वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की मांग : भारद्वाज एवं सेंडे

पार्षद गजेन्द्र भारद्वाज एवं वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद सिद्धार्थ सेंडे ने कहा कि बुढ़ी मार्ग पर कई बार एक से डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वन विभाग से समन्वय कर बजरंगगढ़ क्षेत्र में रेंजर्स कॉलेज से दोपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता विकसित करने तथा गौरीशंकर नगर से सीधे भटेरा चौकी तक नया मार्ग बनाने की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया।

शिशिर खरे मार्ग का सीमांकन कर नाली-पुलिया निर्माण कराया जाए : सोहेल खान

वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सोहेल खान ने शिशिर खरे मार्ग का विधिवत नाप एवं सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। उन्होंने आवश्यकतानुसार नाली एवं पुलिया निर्माण कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मार्ग की उपयोगिता बढ़ेगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

तीनों वार्डों में स्पीड ब्रेकर और क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधार जरूरी : कारो लिल्हारे

नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद कारो लिल्हारे ने वार्ड क्रमांक एक, दो एवं तीन में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक स्थानों पर नियमानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। उन्होंने बोधापाड़न मुख्य मार्ग तक ब्रिज कॉर्पोरेशन द्वारा बनाई जाने वाली सड़क का डामरीकरण कराने तथा अन्य क्षतिग्रस्त डायवर्सन मार्गों का सुधार शीघ्र कराने की बात कही। वार्ड क्रमांक दो की फिसलन वाली सड़क पर संबंधित ठेकेदार से 6 एमएम चिल्ली (गिट्टी) डलवाकर सुधार कराने का सुझाव भी दिया।

विभागीय समन्वय से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था : योगेश बिसेन

नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने कहा कि निर्माण अवधि में पुलिस, नगर पालिका, ब्रिज कॉर्पोरेशन एवं राजस्व विभाग के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

चौक का चौड़ीकरण और भारी वाहनों पर नियंत्रण की योजना

बैठक में बोदा रोड पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा भटेरा रोड से बैहर रोड की ओर यातायात सुगम बनाने के लिए पैसिफिक मिनरल्स की जमीन का नियमानुसार अधिग्रहण कर संबंधित चौक का चौड़ीकरण करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

सोमवार को रेलवे और ब्रिज कॉर्पोरेशन के साथ फिर होगा निरीक्षण

बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका एवं राजस्व अमले के साथ बुढ़ी रेलवे क्रॉसिंग, नाग मंदिर रोड, शिशिर खरे मार्ग एवं बोधापाड़न रोड का सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद समस्याओं का जायजा लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

आगामी सोमवार, 16 नवंबर को ब्रिज कॉर्पोरेशन एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पुनः संयुक्त निरीक्षण प्रस्तावित किया गया है। इसमें चिन्हित समस्याओं के निराकरण, आवश्यक निर्माण एवं सड़क सुधार कार्यों तथा सुरक्षित यातायात संचालन के लिए आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद कारो लिल्हारे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद गजेन्द्र भारद्वाज, पार्षद सिद्धार्थ सेंडे, वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सोहेल खान, ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी तथा राजस्व विभाग के आरआई एवं पटवारी सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

बैठक का उद्देश्य स्पष्ट रहा कि ओवरब्रिज निर्माण की गति प्रभावित किए बिना बुढ़ी-भटेरा क्षेत्र के नागरिकों को जाम, धूल और असुरक्षित आवागमन की समस्या से शीघ्र राहत दिलाई जाए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें