Mon, 16 Nov 2026 | 05:27:23 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

श्री सत्यनारायण व्रत कथा : बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2026 02:48 pm / Post views : 14

बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार
शेयर करें:

गोपाष्टमी पर छठवें वर्ष होगा श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन, मां बैनगंगा को अर्पित की जाएगी चुनरी; गो-पूजन, गीता पाठ और महाप्रसाद सहित होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान

Seoni, 15 November 2026

सिवनी यशो:- धर्म, आस्था और सनातन परंपरा की पावन धारा को प्रवाहित करते हुए कार्तिक मास की गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर 17 नवंबर 2026, मंगलवार को बैनगंगा नदी के पवित्र तट लखनवाड़ा में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जाएगा। भगवान श्री सत्यनारायण एवं मां बैनगंगा की असीम कृपा से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान इस वर्ष अपने छठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कृष्ण मंदिर महिला मंडल समिति एवं सिवनी क्षेत्र की समस्त महिला मंडलों के सामूहिक सहयोग से होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर बैनगंगा के सुरम्य तट पर दिनभर भक्ति, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक वातावरण की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। आयोजन का शुभारंभ मां बैनगंगा की आरती एवं विधिवत पूजन के साथ होगा। इसके पश्चात गो-पूजन, गीता पाठ, आंवला पूजन और तुलसी पूजन सहित सनातन परंपरा से जुड़े विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। भगवान श्री सत्यनारायण का विधि-विधान से पूजन कर व्रत कथा का श्रवण कराया जाएगा।

श्री सत्यनारायण व्रत कथा का वाचन लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रधान पुजारी पं. हेमंत त्रिवेदी एवं सहयोगी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां बैनगंगा को चुनरी अर्पित की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे धार्मिक आयोजन

आयोजन का समय प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। कृष्ण मंदिर महिला मंडल समिति ने सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं और भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे पूजन सामग्री के साथ बैनगंगा के पावन तट पर पहुंचकर श्री सत्यनारायण व्रत कथा में सहभागी बनें। मां बैनगंगा की आरती, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ प्राप्त करें तथा इस सामूहिक धार्मिक आयोजन को अपनी सहभागिता से भव्यता प्रदान करें।

इनसे कर सकते हैं संपर्क

आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृष्ण मंदिर महिला मंडल समिति के पं. हेमंत त्रिवेदी (9407054404), नीता राजेंद्र शर्मा (9399223178), कृष्णा सोनी (9981229329) एवं प्रीति जायसवाल (9425873735) से संपर्क किया जा सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें