Mon, 16 Nov 2026 | 05:27:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

कार में आग : चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2026 10:05 pm / Post views : 13

चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
शेयर करें:

ग्राम छुई के पास सिवनी-मंडला मार्ग पर हुआ हादसा, देखते ही देखते लपटों में घिरी कार जलकर खाक

Seoni, 15 November 2026

सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में सिवनी-मंडला मार्ग पर शुक्रवार रात एक चलती मारुति सुजुकी इग्निस कार में अचानक आग लग गई। ग्राम छुई के पास हुए इस हादसे में कार सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

धुआं उठते ही कार से बाहर निकले सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लोग मारुति सुजुकी इग्निस कार में सवार होकर सिवनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम छुई के पास अचानक कार के अंदर से धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कार में सवार तीनों लोग तत्काल वाहन से बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार लपटों से घिर गई। सड़क से गुजर रहे लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कार का अधिकांश हिस्सा जल गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के चलते सिवनी-मंडला मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने शुरू की जांच, आग का कारण अज्ञात

घटना की सूचना मिलने पर कान्हीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल कार में आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें