Mon, 16 Nov 2026 | 05:27:26 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद चलती इग्निस कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान कान्हीवाड़ा में दीपावली पर अहीर लोक संस्कृति का अनूठा रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक रहीं टोलियां भव्य शोभायात्रा के साथ मुनि संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न बुढ़ी-भटेरा के जाम से मिलेगी राहत! सड़क सुधार, धूल नियंत्रण और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारती ठाकुर ने उठाई आवाज नरेश सिंह राजपूत निर्विरोध बने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : राजा कमलेश शाह आठ दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व की मंगल आराधना 17 नवंबर से बैनगंगा के पावन तट पर 17 नवंबर को सजेगा भक्ति और आस्था का भव्य दरबार दंगल के अखाड़े से खेतों तक पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

दीपावली मिलन समारोह : श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 15, 2026 08:56 pm / Post views : 12

श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह, कलाकारों एवं पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
शेयर करें:

वर्ष 2026 के रामलीला मंचन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत, सहभोज में जुटे मंडल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक

Chhindwara, 15 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- स्थानीय श्री जी रिसोर्ट में रविवार को श्री रामलीला मंडल छिंदवाड़ा का दीपावली मिलन समारोह आत्मीयता, उत्साह और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मंडल के पदाधिकारियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं दानदाताओं ने सहभागिता कर दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की गतिविधियों की समीक्षा एवं वर्ष 2026 में आयोजित रामलीला मंचन के आय-व्यय विवरण की प्रस्तुति के साथ हुआ। मंडल के कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए मंचन के दौरान प्राप्त सहयोग राशि एवं आयोजन पर हुए व्यय की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। इस दौरान मंडल की गतिविधियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

आय-व्यय विवरण की प्रस्तुति के पश्चात मंडल के कलाकारों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। रामलीला मंचन को सफल बनाने में अपनी कला, समर्पण, परिश्रम और सहयोग देने वाले सदस्यों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई। मंडल के सचिव राजेंद्र आचार्य ने बताया कि सम्मान समारोह के उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने एक साथ भोजन कर दीपावली मिलन की खुशियां साझा कीं।

समारोह में मंडल के परम सहयोगी पूनमचंद साहू एवं डॉ. मनन गोगिया सहित भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, वरिष्ठ नेता विजय पांडे, विजय झांझरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मंडल के संरक्षक राजू चरणागर, कस्तूरचंद जैन, सतीश दुबे लाला, विजय आनंद दुबे, पं. वीरेंद्र शुक्ल, राजू माहोरे, अध्यक्ष अरविंद राजपूत, सचिव राजेंद्र आचार्य, मुख्य निर्देशक श्रांत चंदेल सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, कलाकार एवं दानदाता मौजूद रहे।

दीपावली मिलन समारोह ने रामलीला मंडल से जुड़े सदस्यों को एक साथ जोड़ने के साथ आयोजन की सफलता में सहभागी रहे कलाकारों, सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें