मध्यप्रदेशसिवनी

बरसात में रहे सावधान, छिंदा-केवलारी सड़क के गड्ढे ले सकते हैं जान 

अनदेखी: ठेकदार की लापरवाही उजागर पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़के हाल बेहाल, विभाग की गलती आई समाने गड्ढामुक्त बताया इस मार्ग को 

Seoni 01 July 2025
सिवनी यशो:- सुरक्षित यातायात में अच्छी सड़कों की अहम भूमिका होती है, लेकिन विस केवलारी तमाम सड़कें देखभाल के अभाव में जर्जर हो चुकी हैं। यह हाल तब है, जब बरसात लग चुकी जबकि सड़कों को गड्डामुक्त करने के लिए अभियान भी इसके पहले चल चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने सड़कों की मरम्मत के लिए आदेश दिए थे। बावजूद इसके कई सड़कें ऐसी भी हैं, जहां मौत के गड्ढे बने हैं। बावजूद इसके केवलारी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में से केवलारी छिन्दा सड़क मार्ग हाल बेहाल हैं। छिन्दा केवलारी मार्ग जो कि घंसौर और पिंडरई होते मंडला से जोड़ता है जिसमें ग्रामीण अचंल में रहने वाले सैकड़ों गांव के हजारों लोगों का आवागमन चौबीस घंटे बना रहता है छिन्दा से केवलारी तक कई किलोमीटर का हिस्सा बेहद जर्जर हो गया है।

उल्लेखनीय है कि, जगह-जगह से उखड़ चुकी इन सड़कों पर बरसात में सफर और भी खतरनाक साबित होगा। तब पानी में भरे सड़कों के कई फिट गहरे गड्ढे नजर नहीं आएंगे और दुर्घटनाएं होंगी। यह मार्ग में सड़क में पर कई जगह मोड़ और चौराहों पर भी सफेद पट्टी भी नहीं हैं, जबकि घने बरसात में इन पट्टियों का भी सहारा लेते हैं।

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक्सीडेंट्स

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार थाना थाना केवलारी अंतर्गत एक सैकड़ा से अधिक दुर्घटनाएं और 18 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इससे ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही भी समझ आती है अंतर्गत आने वाले उक्त रोड की मरम्मत लंबे समय से नहीं की गई है। रोड में गड्ढे भरने के नाम पर एक दो जगह गड्ढे भरकर औपचारिकता निभाई जा रही है, जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश है।

बीते कई महीनों से अनेकों माध्यम से की जा चुकी शिकायत

क्षेत्र में लगातार जन आक्रोश बढ़ रहा है इसका कारण है कि यहां की जनता ने कई बार जिम्मेदार और जबाबदारों तक अपनी शिकायत पहुंचाई लेकिन गड्डों में गड्डू भरने के अलावा सड़क का कोई सुधारीकरण नहीं किया गया अभी तक एवं अन्य अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के समाचार के प्रकाशित के बाद भी पी डब्ल्यू डी विभाग के जवाब दार जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साथ रखी है, इस तरह के जानलेवा गड्ढे से यही प्रतीत होता है की ऐसे जिम्मेदार एवं जवाबदार किसी बड़ी घटना के इंतजार में अपना समय व्यर्थ कर रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!