मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी सहित 09 निकायों में उपचुनाव का बिगुल, 7 जुलाई को मतदान

Seoni 15 June 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2025 के पूर्वार्द्ध में नगरीय निकायों में रिक्त हुई सीटों की पूर्ति हेतु उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सिवनी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 11 सहित राज्य के 9 अन्य नगरीय निकायों की सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार, 16 जून से प्रारंभ होगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार:

16 जून को सुबह 10:30 बजे से निर्वाचन सूचना का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
23 जून तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
24 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
26 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी, इसी दिन शेष अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर प्रतीक आवंटन किया जाएगा।
7 जुलाई (सोमवार) को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
मतगणना 10 जुलाई को संपन्न होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!