जब तक चोरी का पता चला, चोर पिता की हत्या कर पहुँच गया जेल
गोल्डन टेम्पल चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
मंदिर में चोरी करने वाले तीन शातिरों में दो सगे भाई छोटा गिरफ्तार दूसरा बड़ा भाई अपने ही पिता की हत्या में पहुंचा जेल में काट रहा सजा
Seoni 29 January 2025
सिवनी यशो:- नगर के बैंनगंगा नदी पुल घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेम्पल में विगत 6 जनवरी को रात्रि में मंदिर में रखी दानपेटी से रुपए चोरी मामले में 23 दिन बाद छपारा पुलिस को सफलता मिली मामले के कुल तीन आरोपी हैं जिनमें दो सगे भाई हैं और एक आरोपी बड़ा भाई लक्ष्मी नारायण मंदिर में चोरी के पांच दिन बाद अपने पिता की हत्या के मामले में नागपुर की जेल में बंद है छोटे भाई को पकड़कर छपारा पुलिस द्वारा 29 जनवरी को दोपहर मामले में खुलासा किया गया जिसमें नगर निरीक्षक सौरभ पटेल द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि मामले में एक आरोपी फरार है वहीं चोरी हुई दानपात्र की नगदी रुपयों में नगदी 10800/- रुपए के सिक्के, एक पल्सर बाइक कीमत 11500 /-रुपए कुल मशरुका 125800 /- रुपए की जप्ती मामले में धारा 331(2),305,3(5)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करते हुए गिरफ्तार आरोपी नाम अंकित बिसेन पिता तुलसीराम बिसेन 22 वर्ष निवासी हुडकेश्वर खुर्द, गुरुदेव ले आउट, थाना नुही जिला नागपुर महाराष्ट्र फरार आरोपी कालिया निवासी नागपुर। उक्त चोरी मामले में थाना छपारा निरिक्षक सौरभ पटेल, उपनिरीक्षक मुकेश डेहरिया , सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र जायसवाल ,आर अजय (सायबर सेल सिवनी), प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल एवं जयेंद्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।
शातिर बदमाश हैं मंदिर दानपात्र के तीनों चोर भव्य मंदिर को देख अचानक मंदिर में चोरी करने का बना लिया प्लान – टी आई सौरभ पटेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित बिसेन के विरुद्ध पहले से 14 मामले पंजीबद्ध हैं जिनमें 7 तो मंदिरों में चोरी के ही हैं और अन्य मोबाइल, बाइक चोरी एवं लूट आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं सह आरोपी बड़ा भाई जितेन्द्र बिसेन विगत 12 जनवरी को पिता के हत्या के मामले में नागपुर जेल में बंद सजा काट रहा है बताया गया कि चोरी की वारदात के दिन 6 जनवरी को तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर नागपुर से जबलपुर के लिए निकले थे और बाइक का पेट्रोल एन एच 44 के नगर के समीपस्थ ग्राम छपारा कलां फोरलेन के बायपास पर खत्म हो गया जहां घर के सामने खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर नगर की ओर आकर तीनों आरोपी बाइक से पहुंचे और लक्ष्मी नारायण मंदिर को देख अचानक मंदिर में चोरी करने का प्लान बना लिया ।
मंदिर दानपात्र चोरी वारदात से श्रृद्धालुओं की आस्था लगी थी ठेस
नगर सहित क्षेत्रीय श्रृद्धालुओं के लक्ष्मी नारायण मंदिर विशेष महत्व रखता है जहां वर्षभर दर्शन और पूजन करने बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना होता है और मंदिर में चोरी की घटित वारदात से चोरों को पकडऩे छपारा पुलिस से श्रृद्धालुओं को काफी उम्मीदें थी तीन दिन बीत जाने पर जब छपारा पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली तो विगत 11 जनवरी को तहसीलदार छपारा एवं निरिक्षक सौरभ पटेल को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर चोरों को पकडऩे की मांग भी की गई थी।



