देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज का चातुर्मास समिति ने जन्मोत्सव मनाया

पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज का चातुर्मास समिति ने जन्मोत्सव मनाया - Seoni News

सिवनी यशो: –भाद्र. कृ. द्वितीया 21 अगस्त 2024 को पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज श्री के अवदानों का स्मरण करते हुए भारत की सनातनी जनता एवं गुरुभक्तों की उपस्थिति में चातुर्मास्य स्वागत समिति एवं शंकराचार्य शिष्य मण्डल अहमदाबाद के तत्वावधान में उनका 66 वाँ पावन जन्मदिवस समारोह सोत्साह मनाया  गया।

इस पुण्य-अवसर पर सिवनी जिला सहित देश के अनेक हिस्सों से  सनातनी जनों ए्वं गुरू भक्तों ने अहमदाबाद पहुंचकर  महाराजश्री से कृपाप्रसाद प्राप्त किया । अहमदाबाद में चातुर्मास स्वागत समिति एवं गुरूभक्तों जन्मोत्सव का गरिमामय कार्यक्रम शिवानन्द आश्रम, इसरो के सामने, सेटेलाइट रोड, कर्णावती (अहमदाबाद) में आयोजित किया था । 

इस आयोजन में सिवनी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय अपने सहयोगियों सहित शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button