Thu, 05 Nov 2026 | 01:56:25 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल अविश्वास प्रस्ताव में सेंधमारी! कांग्रेस के चार सदस्य और एक नेता जांच के घेरे में, निष्कासन की तलवार छिंदवाड़ा के साहित्यकार ओमप्रकाश नयन को मणिदीप सृजन सम्मान, शैफाली शर्मा और अंजुमन मंसूरी ‘आरजू’ को वागीश्वरी पुरस्कार किसानों और जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस एकजुट होकर करेगी संघर्ष शराब और भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर पूर्णिमा वर्मा का हमला, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा हस्तक्षेप फर्जी वारिस बनकर कराया था जमीन का बंटवारा, 25 साल पुरानी डिक्री न्यायालय ने की निरस्त; वैध वारिसों को मिलेगा हक छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल अविश्वास प्रस्ताव में सेंधमारी! कांग्रेस के चार सदस्य और एक नेता जांच के घेरे में, निष्कासन की तलवार छिंदवाड़ा के साहित्यकार ओमप्रकाश नयन को मणिदीप सृजन सम्मान, शैफाली शर्मा और अंजुमन मंसूरी ‘आरजू’ को वागीश्वरी पुरस्कार किसानों और जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस एकजुट होकर करेगी संघर्ष शराब और भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर पूर्णिमा वर्मा का हमला, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा हस्तक्षेप फर्जी वारिस बनकर कराया था जमीन का बंटवारा, 25 साल पुरानी डिक्री न्यायालय ने की निरस्त; वैध वारिसों को मिलेगा हक

नकुलनाथ : किसानों और जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस एकजुट होकर करेगी संघर्ष

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2026 11:08 pm / Post views : 26

किसानों और जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस एकजुट होकर करेगी संघर्ष
शेयर करें:

छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विधायकों के साथ दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर भी बनी रणनीति

विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

Chhindwara, 03 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में किसानों की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस अब एकजुटता के साथ संघर्ष करेगी। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने स्पष्ट किया है कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया गया है।

इसी सिलसिले में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली स्थित नकुलनाथ के कार्यालय में उनसे आत्मीय मुलाकात कर जिले के राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विधायक सोहन वाल्मीकि, विजय चौरे, सुनील उइके, सुजीत चौधरी एवं निलेश उइके उपस्थित रहे।

अधूरे विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बैठक के दौरान विधायकों ने जिले में हाल के राजनीतिक एवं प्रशासनिक घटनाक्रमों से नकुलनाथ को अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र निष्पक्षता के बजाय सत्ता से प्रेरित होकर कार्य कर रहा है। विधायकों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में स्वीकृत अनेक बहुउद्देशीय योजनाएं एवं विकास परियोजनाएं राशि के अभाव में अधूरी पड़ी हैं अथवा द्वेषभावना के चलते प्रारंभ नहीं हो पाई हैं।

उनका कहना था कि इन योजनाओं के अधूरे रहने से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के विकास की गति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर जिले की अर्थव्यवस्था, किसानों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। बैठक में रुके हुए विकास कार्यों को गति देने तथा जनसमस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

नकुलनाथ ने विधायकों के साथ चर्चा के दौरान आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को किसानों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहना चाहिए। जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, भविष्य की संभावनाओं और संगठन की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। नकुलनाथ ने जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की एकजुटता और सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक को आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि किसानों के हित, अधूरे विकास कार्य और आम जनता की समस्याएं आने वाले समय में पार्टी के संघर्ष एवं राजनीतिक गतिविधियों के प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

Live

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें