Wed, 04 Nov 2026 | 10:32:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल अविश्वास प्रस्ताव में सेंधमारी! कांग्रेस के चार सदस्य और एक नेता जांच के घेरे में, निष्कासन की तलवार छिंदवाड़ा के साहित्यकार ओमप्रकाश नयन को मणिदीप सृजन सम्मान, शैफाली शर्मा और अंजुमन मंसूरी ‘आरजू’ को वागीश्वरी पुरस्कार किसानों और जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस एकजुट होकर करेगी संघर्ष शराब और भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर पूर्णिमा वर्मा का हमला, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा हस्तक्षेप फर्जी वारिस बनकर कराया था जमीन का बंटवारा, 25 साल पुरानी डिक्री न्यायालय ने की निरस्त; वैध वारिसों को मिलेगा हक बरघाट में तैराकी का रोमांच, चार आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता; प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर समिति प्रबंधक किसानों से निरंतर संपर्क रखें, योजनाओं का लाभ दिलाएं स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल अविश्वास प्रस्ताव में सेंधमारी! कांग्रेस के चार सदस्य और एक नेता जांच के घेरे में, निष्कासन की तलवार छिंदवाड़ा के साहित्यकार ओमप्रकाश नयन को मणिदीप सृजन सम्मान, शैफाली शर्मा और अंजुमन मंसूरी ‘आरजू’ को वागीश्वरी पुरस्कार किसानों और जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस एकजुट होकर करेगी संघर्ष शराब और भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर पूर्णिमा वर्मा का हमला, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा हस्तक्षेप फर्जी वारिस बनकर कराया था जमीन का बंटवारा, 25 साल पुरानी डिक्री न्यायालय ने की निरस्त; वैध वारिसों को मिलेगा हक बरघाट में तैराकी का रोमांच, चार आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता; प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर समिति प्रबंधक किसानों से निरंतर संपर्क रखें, योजनाओं का लाभ दिलाएं

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वागत-अभिनंदन : युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 04, 2026 04:18 pm / Post views : 33

युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन
शेयर करें:

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत-अभिनंदन; धूमा से सिवनी तक उमड़ा युवाओं का उत्साह, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, बैंड और पारंपरिक नृत्य दलों से हुआ आत्मीय स्वागत

विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

Seoni, 04 November 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल भाजपा का एक आनुषांगिक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, सामर्थ्य और संगठनात्मक क्षमता को राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में लगाने का महत्वपूर्ण मंच है। युवा मोर्चा के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नवनियुक्त पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर युवाओं को सकारात्मक दिशा दें और अपने कार्यों से संगठन की उत्कृष्टता को समाज के सामने प्रदर्शित करें।नक्शे देखें

yogesh-shivhare-bjym-seoni-welcome-meena-bisen-1-6aeb5a25839b9.webp

यह अपेक्षा नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर से है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।समाचार पढ़ें

yogesh-shivhare-bjym-seoni-welcome-meena-bisen-3-6aeb5a3f93803.webp

श्रीमती बिसेन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह दायित्व केवल पद प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ने, उनमें संगठनात्मक संस्कार विकसित करने और पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। युवा मोर्चा अपनी सक्रियता, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों से संगठन की ताकत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए, यही अपेक्षा है।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी सिवनी नगर में आयोजित विभिन्न स्वागत समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।कानून पढ़ें

yogesh-shivhare-bjym-seoni-welcome-meena-bisen-6-6aeb5a59d86f8.webp

श्री कुलस्ते ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि युवा शक्ति भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। योगेश शिवहरे के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए युवाओं को जोड़ने और जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसा विश्वास है।

धूमा से सिवनी तक स्वागत का सिलसिला, सात घंटे में पूरी हुई अभिनंदन यात्रा

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर के स्वागत में बुधवार को पूरे जिले में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। स्वागत यात्रा का शुभारंभ धूमा से हुआ। यहां स्वर्ण श्रीराम मंदिर बंजारी में दर्शन-पूजन के पश्चात धूमा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया।

yogesh-shivhare-bjym-seoni-welcome-meena-bisen-2-6aeb5a77b1dea.webp

इसके बाद लखनादौन, बंजारी, छपारा, बंडोल एवं राहीवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडलों, युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया। स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं के उत्साह और जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों के कारण दोपहर लगभग दो बजे सिवनी पहुंचने वाली अभिनंदन यात्रा शाम करीब सात बजे जिला भाजपा कार्यालय पहुंची।

सिवनी नगर में प्रवेश के बाद भी स्वागत का सिलसिला थमा नहीं। नगर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर भाजपा मंडलों, विभिन्न मोर्चों तथा युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्थानीय पारंपरिक नृत्य दलों, बैंड पार्टियों और रंगीन आतिशबाजी ने स्वागत यात्रा को उत्सवमय बना दिया। पूरे मार्ग में युवाओं का जोश और संगठन के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।

yogesh-shivhare-bjym-seoni-welcome-meena-bisen-4-6aeb5a9d560cb.webp

जिला भाजपा कार्यालय में हुआ मुख्य समारोह, वरिष्ठ नेतृत्व ने दिया मार्गदर्शन

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। यहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर का पुष्पमालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया।

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि युवा मोर्चा संगठन की विचारधारा, कार्यक्रमों और जनसेवा के कार्यों को युवाओं के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं की सहभागिता और संगठन विस्तार को लेकर भी अपेक्षाएं व्यक्त की गईं।

संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा : योगेश शिवहरे

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे ने अपने संबोधन में प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जिला संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वे पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवा कार्यकर्ताओं के सहयोग से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। संगठन की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के कार्यक्रमों को सक्रियता से आगे बढ़ाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

युवराज रांगडाले ने नए नेतृत्व से जताई दोगुनी ताकत से काम करने की अपेक्षा

युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान सिवनी नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांगडाले ने दायित्व परिवर्तन के अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के साथियों ने जिस समर्पण और मेहनत से संगठन के लिए कार्य किया, उसी भावना और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व एवं उनकी टीम को भी सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने अपेक्षा जताई कि योगेश शिवहरे अपने नेतृत्व में युवा मोर्चा की ताकत को दोगुना करते हुए संगठन को नई सक्रियता और मजबूती प्रदान करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में हुआ अभिनंदन

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, मुकेश बघेल एवं गजानन पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं राकेश पाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक टेकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, आलोक दुबे एवं प्रेम तिवारी तथा निवर्तमान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह रांगडाले मंचासीन रहे।

समारोह में जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

युवा शक्ति के उत्साह ने बनाया यादगार स्वागत समारोह

धूमा से सिवनी तक निकली स्वागत यात्रा और जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ने जिले में युवा मोर्चा की सक्रियता और संगठनात्मक उत्साह का प्रभावी प्रदर्शन किया। जगह-जगह हुए स्वागत, पारंपरिक नृत्य, बैंड-बाजे, आतिशबाजी और बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत को यादगार बना दिया।

नए नेतृत्व के स्वागत के साथ ही युवा मोर्चा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के बीच समारोह संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Advertisement
Advertisement

Live

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें