Fri, 13 Nov 2026 | 11:07:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जुआरियों ने किया पुलिस पर प्राणघातक हमला, 07 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जनजातीय गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान का संदेश छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जुआरियों ने किया पुलिस पर प्राणघातक हमला, 07 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जनजातीय गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान का संदेश छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

गन्ने की खरीदी : 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 13, 2026 11:03 am / Post views : 4

475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी
शेयर करें:

गन्ना किसानों को मिले मेहनत का लाभकारी मूल्य, समय पर तुलाई और नियमित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

Chhindwara, 13 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत और फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने गन्ना खरीदी के भाव में बढ़ोतरी की मांग उठाई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने जिले के कलेक्टर एवं शुगर मिल संचालकों से गन्ने की खरीदी 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रारंभ करने की मांग करते हुए कहा है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गन्ने के भाव में प्रत्येक सप्ताह 10 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल सके।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में गन्ने की खेती की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अधिक से अधिक किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने और जिले में गन्ने का रकबा बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले। खेती की लागत, मेहनत और अन्य खर्चों को देखते हुए गन्ने का उचित भाव निर्धारित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि किसान पूरे वर्ष मेहनत कर अपनी फसल तैयार करता है। ऐसे में यदि उसे उपज का संतोषजनक मूल्य नहीं मिलता तो खेती आर्थिक रूप से लाभकारी नहीं रह जाती। गन्ने का बेहतर भाव मिलने से किसानों का इस फसल के प्रति रुझान बढ़ेगा और जिले में कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

समय पर तुलाई और नियमित भुगतान हो सुनिश्चित

श्री रघुवंशी ने शुगर मिल संचालकों से आग्रह किया कि गन्ना खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गन्ने की समय पर तुलाई, परिवहन की समुचित व्यवस्था और उपज का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसानों को अपनी फसल लेकर मिलों के बाहर अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और तुलाई में किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों का हित केवल उचित भाव निर्धारित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि खरीदी प्रक्रिया को भी पारदर्शी, सुगम और किसान हितैषी बनाना जरूरी है। शुगर मिल संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे किसानों को उचित मूल्य के साथ बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर मिल संचालकों के साथ करें बैठक

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कलेक्टर से भी किसानों के हित में पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर शुगर मिल संचालकों के साथ बैठक कर गन्ने का लाभकारी मूल्य निर्धारित कराने तथा समय पर तुलाई, नियमित भुगतान और परिवहन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए चर्चा करें।

उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती ही कृषि क्षेत्र की वास्तविक प्रगति का आधार है। इसलिए गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मिल संचालकों और प्रशासन को समन्वित प्रयास करने चाहिए। गन्ने की खरीदी 475 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू कर प्रत्येक सप्ताह 10 रुपए की वृद्धि की मांग इसी दिशा में किसानों के हित में उठाई गई महत्वपूर्ण पहल है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें