Fri, 13 Nov 2026 | 11:54:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जुआरियों ने किया पुलिस पर प्राणघातक हमला, 07 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जनजातीय गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान का संदेश छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जुआरियों ने किया पुलिस पर प्राणघातक हमला, 07 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जनजातीय गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान का संदेश छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

नगर निगम बना मूकदर्शक : दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 13, 2026 10:44 pm / Post views : 7

दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल
शेयर करें:

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नलों से आ रहा नालियों का गंदा पानी, शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन के बावजूद समाधान नहीं; मुकेश उपाध्याय ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

Chhindwara, 13 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालने वाला नगर निगम प्रशासन दूषित पानी की समस्या को लेकर सवालों के घेरे में है। शहर के कई इलाकों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं। हालात यह हैं कि लोगों को नलों से आने वाले गंदे पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा उठाना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि निगम प्रशासन जलकर की वसूली में तो तत्परता दिखाता है, लेकिन नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के मामले में उदासीन बना हुआ है।

मुकेश उपाध्याय ने कहा कि शहर में पेयजल संकट के चलते एक दिन के अंतराल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद अनेक क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति उन कॉलोनियों की है, जहां पेयजल पाइपलाइन में नालियों का गंदा पानी पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नलों से आ रहा गंदा पानी

उन्होंने वार्ड क्रमांक-2 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां के रहवासी लंबे समय से दूषित पेयजल की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम के विभिन्न स्तरों पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

रहवासियों के अनुसार, एक दिन के अंतराल से होने वाली जलापूर्ति के दौरान जैसे ही नलों में पानी आना शुरू होता है, शुरुआती दौर में गंदा और बदबूदार पानी निकलता है। काफी देर तक पानी बहने के बाद ही साफ पानी आने लगता है। लेकिन तब तक निर्धारित जलापूर्ति का समय समाप्त हो जाता है। इस कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी भी नहीं मिल पाता।

जलकर बढ़ाने में तत्परता, सुविधाएं देने में लापरवाही का आरोप

मुकेश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन ने जलकर में बढ़ोतरी कर दी है और उसकी वसूली में पूरी मुस्तैदी दिखाई जाती है, लेकिन नागरिकों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नागरिक नियमित रूप से जलकर का भुगतान कर रहे हैं तो उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी क्यों नहीं बन पा रही है?

उन्होंने कहा कि दूषित पानी की समस्या को सामान्य शिकायत मानकर टालना खतरनाक हो सकता है। यदि समय रहते पाइपलाइन की जांच, लीकेज की पहचान और दूषित पानी की आपूर्ति रोकने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तत्काल जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करे निगम

कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने नगर पालिका निगम प्रशासन से मांग की है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित शहर के उन सभी क्षेत्रों की पेयजल पाइपलाइनों की जांच कराई जाए, जहां दूषित पानी पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। जलापूर्ति के दौरान पानी के नमूनों की जांच कराई जाए तथा पाइपलाइन में नालियों का पानी मिलने के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुकेश उपाध्याय ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना किसी भी नगरीय निकाय की बुनियादी जिम्मेदारी है। शिकायतों का केवल कागजी निराकरण करने के बजाय मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दूषित पानी की समस्या की अनदेखी भविष्य में किसी गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है।

इस संबंध में बिंजू माम्मन, सुनील इंगले, फरहान आजमी सहित अन्य लोगों ने भी नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें