Fri, 13 Nov 2026 | 11:37:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जुआरियों ने किया पुलिस पर प्राणघातक हमला, 07 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जनजातीय गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान का संदेश छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार आयुक्त संकेत भोंडवे ने छिंदवाड़ा में फायर स्टेशन और सीवरेज परियोजना का किया निरीक्षण, जियो मिलर कंपनी को 15 दिन का अल्टीमेटम दूषित पानी की समस्या जस की तस, नगर निगम बना मूकदर्शक ! कांग्रेस ने उठाए सवाल सरकारी राशन में बड़ा फर्जीवाड़ा! पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक के नाम पर बना दिए 11 फर्जी बिल, तीन आरोपी जेल भेजे गए बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल 475 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी शुरू करें मिल संचालक, हर सप्ताह बढ़ाएं 10 रुपए भाव : शैलेंद्र रघुवंशी मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के 14वें शुक्रवार को दमुआ पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा जुआरियों ने किया पुलिस पर प्राणघातक हमला, 07 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जनजातीय गौरव दिवस को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी, गांव-गांव पहुंचेगा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान का संदेश छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

अवैध रेत परिवहन : बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 13, 2026 10:20 pm / Post views : 3

बड़गुर नाला का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया! दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, बड़े डंप और डंपरों के परिवहन पर उठे सवाल
शेयर करें:

केवलारी में पांच महीने से कथित अवैध रेत परिवहन का खेल जारी, चार स्थानों पर अवैध डंपिंग के प्रकरण भी बनाए; कलेक्टर अंजू अरुण से पूरे नेटवर्क और संरक्षण की जांच कराने की मांग

Seoni, 13 November 2026

सिवनी / केवलारी यशो:- बड़गुर नाला में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में रेत निकालने, जगह-जगह डंप करने और फिर डंपरों के माध्यम से परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस बीच 12 नवंबर को सहायक खनिज अधिकारी श्रीवंती परते द्वारा दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई किए जाने के बाद खनिज विभाग की कार्यप्रणाली और बड़े स्तर पर चल रहे कथित अवैध कारोबार पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब क्षेत्र में महीनों से रेत का अवैध कारोबार चलने की शिकायतें हैं, तो कार्रवाई केवल दो ट्रैक्टरों तक ही क्यों सीमित है? बड़गुर नाला से लेकर आसपास के गांवों तक फैले कथित अवैध रेत परिवहन के पूरे नेटवर्क की जांच कब होगी?

दो ट्रैक्टर पकड़े, उगली थाने में खड़े कराए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवलारी राजस्व अनुभाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुरसरा में 12 नवंबर को खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर पकड़े।

इनमें ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 एए 1674 के चालक पवन यादव निवासी इमली टोला खुरसरा तथा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 एए 7012 के चालक प्रशांत खैरवार निवासी खुरसरा बताए गए हैं। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस थाना उगली में खड़ा कराया गया। इसके अलावा चार अलग-अलग स्थानों पर बिना अनुमति रेत डंप किए जाने के प्रकरण भी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कदम माना जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय बड़े कारोबार और डंपिंग स्थलों को लेकर अब भी कई सवाल अनुत्तरित हैं।

बड़गुर नाला से लाखों डंपर रेत निकलने का दावा

स्थानीय स्तर पर सामने आ रही शिकायतों के अनुसार जुलाई 2026 से अब तक बड़गुर नाला क्षेत्र से खैरी, राजरानी टोला, चिखली, घुरबाड़ा और सरंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन एवं परिवहन होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन के समय रेत का भंडारण किया जाता है और रात के अंधेरे में डंपरों के माध्यम से उसका परिवहन किया जाता है।

क्षेत्र में लगभग एक दर्जन स्थानों पर रेत के डंप बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि खनिज विभाग ने चार स्थानों पर डंपिंग के प्रकरण बनाए हैं, तो शेष कथित डंपिंग स्थलों की जांच क्यों नहीं की गई? जब्ती की कार्रवाई में रेत की वास्तविक मात्रा का विवरण भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि कार्रवाई की व्यापकता स्पष्ट हो सके।

बंद खदानों के बावजूद रेत कहां से आ रही?

केवलारी क्षेत्र की खुरसीपार हिर्री नदी तथा नसीपुर-बांगडोगरी की धनई नदी स्थित रेत खदानों को बंद बताए जाने के बावजूद क्षेत्र में रेत की उपलब्धता और परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित खदानें बंद हैं तो रात के समय बड़ी मात्रा में रेत का परिवहन किस स्रोत से हो रहा है? बड़गुर नाला में उत्खनन की शिकायतों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना जरूरी है।

ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि रातभर डंपर और ट्रैक्टरों का आवागमन होता है तो संबंधित मार्गों पर निगरानी और जांच की व्यवस्था कितनी प्रभावी है? पुलिस थाना उगली के सामने से भी रेत से भरे वाहनों के गुजरने की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

नए कलेक्टर के सामने कार्रवाई दिखाने तक सीमित न रहे अभियान

सहायक खनिज अधिकारी श्रीवंती परते की कार्रवाई को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिले में नए कलेक्टर की पदस्थापना के बाद एक-दो कार्रवाई कर विभाग अपनी सक्रियता प्रदर्शित करता है, लेकिन इसके बाद अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान दिखाई नहीं देता। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि केवल छोटे वाहनों पर कार्रवाई करने से अवैध रेत कारोबार पर अंकुश नहीं लगेगा। इसके लिए उन स्थानों की पहचान करना जरूरी है, जहां रेत का भंडारण किया जा रहा है, परिवहन में लगे वाहनों का पता लगाना और पूरे नेटवर्क की जांच करना आवश्यक है।

कलेक्टर अंजू अरुण से निष्पक्ष जांच की मांग

नवनियुक्त कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण से मांग की गई है कि केवलारी क्षेत्र में बड़गुर नाला सहित आसपास के नदी-नालों में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की व्यापक जांच कराई जाए। खनिज विभाग की कार्रवाई की भी समीक्षा हो तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया जाए।

जांच में यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि रेत के कथित अवैध डंप कहां-कहां बनाए गए हैं, किन वाहनों से परिवहन हो रहा है, बंद खदानों के बावजूद रेत का स्रोत क्या है और संबंधित विभागों की निगरानी के बावजूद यह गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं।

बड़गुर नाला और आसपास के प्राकृतिक जलस्रोतों को अवैध

उत्खनन से होने वाले नुकसान से बचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि दो ट्रैक्टरों की कार्रवाई के बाद खनिज विभाग का अभियान वास्तव में रेत के पूरे अवैध कारोबार तक पहुंचता है या मामला कुछ वाहनों की जब्ती तक ही सीमित रह जाता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें