Thu, 12 Nov 2026 | 11:55:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

राष्ट्रपति को निमंत्रण : सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 10:11 pm / Post views : 4

सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण
शेयर करें:

राष्ट्रपति भवन में सपरिवार की आत्मीय मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से कराया परिचित

Chhindwara, 12 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- सांसद विवेक बंटी साहू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और विशिष्ट पहचान से जुड़ी स्थानीय वस्तुएं भेंट कीं। साथ ही क्षेत्र की परंपराओं, स्थानीय हुनर और कारीगरों की प्रतिभा से उन्हें अवगत कराया तथा छिंदवाड़ा आगमन का निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू ने बताया कि छिंदवाड़ा का नाम छिंद के पेड़ों के नाम पर पड़ा है। इसी विशिष्ट पहचान को सम्मान देते हुए उन्होंने तामिया की बहन श्रीमती कमली उइके द्वारा छिंद के पेड़ से तैयार किया गया आकर्षक बैग राष्ट्रपति को भेंट किया। यह बैग क्षेत्र की स्थानीय कला और महिलाओं के हुनर का प्रतीक है।

इसके अलावा पांढुर्णा जिले की सौसर विधानसभा के बुनकर समाज के विशाल गोखे द्वारा तैयार की गई पारंपरिक साड़ी भी राष्ट्रपति को भेंट की गई। सांसद ने छिंदवाड़ा के वनों की चिरौंजी, शहद, महुए से बनी कुकीज़ सहित क्षेत्र के अन्य स्थानीय उत्पाद भी उन्हें सौंपे।

सांसद ने राष्ट्रपति को बताया कि ये सभी वस्तुएं छिंदवाड़ा-पांढुर्णा अंचल की समृद्ध परंपरा, स्थानीय हुनर और बहनों एवं कारीगरों की मेहनत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विशिष्ट कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पाद यहां की पहचान हैं।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण दिया और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का आग्रह किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें