Thu, 12 Nov 2026 | 10:56:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ

साहित्यिक संवाद : मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 10:29 am / Post views : 1

मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन
शेयर करें:

उर्दू शेरो-अदब में सामाजिक समरसता पर रखे जाएंगे विचार, स्थानीय शायरों और रचनाकारों को मिलेगा मंच

Mandla 12 November 2026

मंडला यशो:- उर्दू भाषा और साहित्य के जरिए सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक साझेदारी और साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडला में 15 नवंबर को ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला अदब गोशा, मंडला द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक झंकार भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में होगा।

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उर्दू भाषा एवं साहित्य के माध्यम से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक साझेदारी की भावना को मजबूत करना है। इसके साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री राकेश पटेल ‘उर्दू शेरो-अदब में सामाजिक समरसता’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आयोजन में आमंत्रित शायरों एवं रचनाकारों में श्री अब्दुल वसीर ‘आसी’, श्री जुनेद अख़्तर, प्रो. शरदनारायण खरे, श्री नवीन जैन ‘अकेला’, श्री मनोज जैन ‘मित्र’, श्री श्याम बैरागी, श्रीमती रजनी सिलेकर, श्रीमती प्रतिमा वाजपेयी, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती आशा अवस्थी, श्रीमती प्रीति दुबे, श्री भयंकर बोस, श्री इन्द्रेश खरया ‘बब्बल’ एवं श्री सचिन जैन शामिल होंगे।

जिला समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ठाकुर ने मंडला के साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साहित्यिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें