Thu, 12 Nov 2026 | 07:39:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में! अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में!

15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 06:38 pm / Post views : 4

15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी
शेयर करें:

रबी सिंचाई के लिए पलेवा और दो पानी देने की तैयारी, किसानों को रबी में मक्का की बोनी नहीं करने की सलाह

Seoni, 12 November 2026

सिवनी यशो:- रबी फसलों की सिंचाई के लिए पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरों से 15 नवंबर 2026 से पानी छोड़े जाने की तैयारी है। इस वर्ष छिंदवाड़ा और सिवनी जिले के कुल 60 हजार 554 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपलब्ध जल के आधार पर किसानों को पलेवा एवं दो पानी सिंचाई के लिए दिया जाएगा।

पेंच व्यपवर्तन परियोजना नहर संभाग के कार्यपालन यंत्री पी. टेकाम ने सिंचित क्षेत्र के किसानों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सिंचाई अधिनियम 1974 के नियम 100 एवं 105 के प्रावधानों के तहत रबी सिंचाई के लिए नहरों से जल प्रदाय किया जाएगा।

जिला जल उपयोगिता समिति छिंदवाड़ा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 15 नवंबर से बांध स्थित मुख्य नहर के स्लूस द्वारा जल प्रवाहित किया जाना प्रस्तावित है। जल की उपलब्धता को देखते हुए रबी फसलों के लिए पलेवा और दो बार सिंचाई की व्यवस्था निर्धारित की गई है।

रबी में मक्का की बोनी नहीं करने की अपील

कार्यपालन यंत्री पी. टेकाम ने स्पष्ट किया कि मक्का खरीफ मौसम की फसल है। मध्यप्रदेश शासन की कृषि प्रयोजन संबंधी जल दर अनुसूची में मक्का को रबी फसल के रूप में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए परियोजना के कमांड क्षेत्र में रबी मौसम के दौरान मक्का की खेती प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने किसानों से रबी में मक्का की बोनी नहीं करने और उपलब्ध सिंचाई जल के अनुरूप दूसरी उपयुक्त फसलें लगाने की अपील की है।

बखारी शाखा और सिवनी शाखा के किसानों को विशेष सलाह

सिवनी जिले के बखारी शाखा नहर के अंतिम छोर वाले क्षेत्रों तथा सिवनी शाखा नहर की वितरिका डी-3 के अंतर्गत बंडोल और वितरिका डी-4 के अंतर्गत ग्राम खामखरेली के आसपास के किसानों को विशेष रूप से कम पानी की आवश्यकता वाली फसलें लगाने की सलाह दी गई है।

इन क्षेत्रों के किसान गेहूं, चना, तेवड़ा, मसूर एवं मटर (बटाना) जैसी फसलों की बोनी करें, ताकि उपलब्ध सिंचाई जल का बेहतर उपयोग हो सके और नहरों के अंतिम छोर तक जल वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

कार्यपालन यंत्री ने सभी लाभार्थी किसानों से विभाग के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित सिंचाई व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल की उपलब्धता के अनुसार फसलों का चयन और पानी का समानुपातिक उपयोग करने से अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें