Thu, 12 Nov 2026 | 08:40:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में! अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में!

अन्नकूट महोत्सव : अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 06:52 pm / Post views : 4

अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम
शेयर करें:

राधे-राधे हाऊजी में भक्ति गीतों पर झूमे सामाजिकजन, बच्चों ने की जमकर आतिशबाजी; रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया श्री अग्रसेन भवन

Seoni, 12 November 2026

सिवनी यशो:- जबलपुर रोड स्थित लूघरवाड़ा के श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज द्वारा परंपरानुसार अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ 10 नवंबर को मनाया गया। आयोजन में गोवर्धन पूजन, भगवान श्री लक्ष्मीनारायण एवं महाराज श्री अग्रसेन की आराधना के साथ भक्ति, संगीत और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। समाज के महिला-पुरुषों, वरिष्ठजनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन भवन स्थित मंदिर में विराजमान भगवान श्री लक्ष्मीनारायण एवं महाराज श्री अग्रसेन के पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत का विधि-विधान से पूजन किया गया। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। हवन एवं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर समाजजनों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजन में अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठजनों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दीपावली मिलन में छलकी आत्मीयता, बड़ों ने दिया आशीर्वाद

गोवर्धन पूजन के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। वरिष्ठ नागरिकों और समाज के बड़ों ने छोटों को आशीर्वाद देकर पारिवारिक एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

राधे-राधे हाऊजी में भक्ति गीतों की रही धूम

समाज के प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर भक्ति गीतों पर आधारित विशेष राधे-राधे हाऊजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्याम तेरी बंसी को बजने से काम..., यशोमति मैया से बोले नंदलाला... और बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया जैसे लोकप्रिय भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थितजनों ने गीत-संगीत और हाऊजी का भरपूर आनंद लिया।

आयोजन समिति की ओर से राधे-राधे हाऊजी के विजेताओं को 11 विशेष पुरस्कार एवं 25 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन गोविंद अग्रवाल एवं अनुशिखा मिनी अग्रवाल ने किया।

रंगबिरंगी आतिशबाजी और रोशनी से जगमगाया अग्रसेन भवन

समारोह के दौरान बच्चों ने भवन परिसर में रंगबिरंगी आतिशबाजी कर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। मंदिर के साथ ही श्री अग्रसेन भवन और निर्माणाधीन अग्रसेन भवन पार्ट-2 को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा एवं दीपों की रोशनी से सजाया गया था। रंगबिरंगी लाइटिंग से पूरा परिसर जगमगा उठा और उत्सव का उल्लास देखते ही बन रहा था।

भक्ति गीतों और मनोरंजक कार्यक्रमों के समापन के बाद सभी समाजजनों ने सामूहिक रूप से अन्नकूट का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। अंत में अग्रवाल समाज समिति ने आयोजन में शामिल सभी सामाजिकजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें