Thu, 12 Nov 2026 | 07:43:44 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में! अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ छिंदवाड़ा में 16 नवंबर से सजेगा ओपन कैरम प्रतियोगिता का मंच, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भाजपा के नवनियुक्त मीडिया पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने किया आत्मीय स्वागत जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ गूंजा माँ नर्मदा का जयकारा, शेषराव यादव परिवार के ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ स्कूल-कॉलेज की छुट्टी पर मनचलों की महफिल पर पुलिस का हंटर, अब दुकानदार भी आएंगे लपेटे में!

अवैध हथियार : पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 12, 2026 06:45 pm / Post views : 4

पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस
शेयर करें:

रानी दुर्गावती वार्ड में कोतवाली पुलिस की दबिश, आरोपी के कब्जे से पिस्टल और मैगजीन बरामद; पुलिस आरक्षक ने चोटिल होने के बावजूद पीछा कर दबोचा, पिता पर 35 से अधिक अपराध दर्ज होने का पुलिस का दावा

Seoni, 12 November 2026

सिवनी यशो:- शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रानी दुर्गावती वार्ड में दबिश देकर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि पिस्टल उसके पिता अजय उर्फ अज्जू कोष्टा ने खरीदकर दी थी और दो जिंदा कारतूस भी पिता के पास होने की जानकारी दी। पुलिस ने पिता-पुत्र के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पिता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस को मिली सूचना, पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानी दुर्गावती वार्ड स्थित अशोक किराना दुकान के पास मदन उर्फ बादल यादव अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी के दाहिने पैर और दोनों हाथों में चोटें आईं, लेकिन उन्होंने साहस का परिचय देते हुए पीछा जारी रखा और पिस्टल लेकर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक जगमोहन अधिकार, प्रधान आरक्षक मनोज पाल और प्रदीप चौधरी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिता से पिस्टल खरीदकर लाने की बात आई सामने

पकड़े गए युवक की पहचान मदन उर्फ बादल यादव पिता अजय उर्फ अज्जू कोष्टा, उम्र 19 वर्ष, निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्टील धातु से निर्मित एक देशी पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मदन ने बताया कि उक्त पिस्टल उसके पिता अजय उर्फ अज्जू कोष्टा ने खरीदकर दी थी तथा दो जिंदा कारतूस पिता के पास रखे हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

पिता पर 35 से अधिक अपराध दर्ज होने का दावा, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी अजय उर्फ अज्जू कोष्टा, उम्र 45 वर्ष, निवासी रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी थाना क्षेत्र का सक्रिय निगरानी बदमाश है। उसके विरुद्ध पूर्व से चोरी, नकबजनी और मारपीट सहित 35 से अधिक अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि अन्य आपराधिक मामलों और अवैध हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 975/2026 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी मदन उर्फ बादल यादव से एक देशी पिस्टल मय खाली मैगजीन जब्त की गई है।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार रखने और उनका उपयोग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक जगमोहन अधिकार, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, नवीन तिवारी, मनोज पाल, मुकेश गोंडाने, सुधीर डहेरिया, आरक्षक मुकेश नवरेती, प्रतीक बघेल एवं महिला आरक्षक दीपाली बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें