भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के रथ का पूजन-अर्चन कर समाजजनों का फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, शीतल पेयजल और फलाहार की भी रही व्यवस्था
Chhindwara, 16 November 2026
छिंदवाड़ा यशो:-भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर कलचुरी समाज (कलार समाज) द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी एवं उनके साथियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया तथा रथ पर विराजमान भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विनोद यदुवंशी एवं मित्रमंडल द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और समाजजनों के लिए शीतल पेयजल एवं फलाहार की व्यवस्था भी की गई। स्वागत और सेवा के इस आयोजन से शोभायात्रा में शामिल लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विनोद यदुवंशी के साथ रिंकू नैय्यर, मनीष पांडे, सचिन वानखेड़े, पिंचू बैस, आकाश मोखलगाय, वीर उइके, अजय उइके, जगदम्बा पटेल, यूनुस खान, दीनदयाल यदुवंशी, कमलेश यदुवंशी, हेमंत यदुवंशी, अजय ठाकुर, निक्की गुप्ता, पुष्पक बक्शी, ओमकार चंद्रवंशी, कृष्णा यदुवंशी, सुनील चंद्रवंशी, मोगली चंद्रवंशी एवं बंटी बाबा यदुवंशी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।