Tue, 17 Nov 2026 | 05:30:47 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

व्याख्यानमाला : जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 07:52 pm / Post views : 15

जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी
शेयर करें:

पीजी कॉलेज सिवनी में 650वीं जयंती पर व्याख्यानमाला आयोजित, युवाओं से संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सिवनी, 16 नवंबर। संत शिरोमणि रविदास जी की वाणी में समाहित मानवता, सामाजिक समरसता और समानता का संदेश आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। उन्होंने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से जाति-भेद, ऊंच-नीच और सामाजिक विषमता से ऊपर उठकर प्रेम, करुणा, सद्भाव एवं आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

उनके इन्हीं प्रेरणादायी विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं संत शिरोमणि रविदास जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री नागेन्द्र वशिष्ठ ने संत रविदास जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा, समानता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार किसी एक कालखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी सामाजिक जीवन में उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

मुख्य वक्ता ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन आत्मसम्मान, दृढ़ संकल्प और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का उदाहरण है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने आत्मसम्मान एवं विचारों से समझौता नहीं किया। उनका जीवन युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग ने स्वागत उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन परिचय एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके लोकप्रिय भजनों के सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की वाणी समाज में समरसता, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। उनके विचारों को आत्मसात कर एक बेहतर और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग सहित प्राध्यापक डॉ. सविता मसीह, डॉ. मानसिंह बघेल, डॉ. श्रुति अवस्थी, डॉ. लीडिया कुमरे, डॉ. मनोज कुमार टेम्भरे, डॉ. राम कुमार नायक, डॉ. टीकाराम सनोडिया एवं डॉ. सत्येन्द्र कुमार शेंडे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. श्याम सिंह राहंगडाले ने उपस्थित प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों, जनभागीदारी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सभी के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष