Fri, 06 Nov 2026 | 12:01:17 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रबी की बोवनी के बाद अस्थाई बिजली कनेक्शन पर रोक! कांग्रेस ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी छिंदवाड़ा प्रदेश में नंबर-1, 76 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी सिवनी के जीआई सीताफल का स्वाद पहुंचा दुबई तक, महानगरों में भी बढ़ी मांग दो एकड़ में फूलों के साथ सब्जियों की खेती, कलेक्टर ने खेत पहुंचकर सराहा किसान का नवाचार किसानों से लाखों की कथित वसूली, रिसॉर्टों में बिजली चोरी! जेई पर कार्रवाई क्यों नहीं? घंसौर डबल सैलरी कांड में जांच का शिकंजा, चार सदस्यीय टीम गठित सिवनी में 752 पेयजल योजनाओं में 711 पूरी, शेष 41 को जल्द पूरा करने के निर्देश महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? रबी की बोवनी के बाद अस्थाई बिजली कनेक्शन पर रोक! कांग्रेस ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी छिंदवाड़ा प्रदेश में नंबर-1, 76 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी सिवनी के जीआई सीताफल का स्वाद पहुंचा दुबई तक, महानगरों में भी बढ़ी मांग दो एकड़ में फूलों के साथ सब्जियों की खेती, कलेक्टर ने खेत पहुंचकर सराहा किसान का नवाचार किसानों से लाखों की कथित वसूली, रिसॉर्टों में बिजली चोरी! जेई पर कार्रवाई क्यों नहीं? घंसौर डबल सैलरी कांड में जांच का शिकंजा, चार सदस्यीय टीम गठित सिवनी में 752 पेयजल योजनाओं में 711 पूरी, शेष 41 को जल्द पूरा करने के निर्देश महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं?

तुगलकी फरमान : रबी की बोवनी के बाद अस्थाई बिजली कनेक्शन पर रोक! कांग्रेस ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2026 11:18 pm / Post views : 4

रबी की बोवनी के बाद अस्थाई बिजली कनेक्शन पर रोक! कांग्रेस ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
शेयर करें:

किसानों के खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई पर संकट का आरोप, मनीष पांडे, जीवन पटेल और अजय पटेल बोले– आदेश वापस नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

Chhindwara, 05 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- रबी सीजन की बोवनी पूरी होने के बाद किसानों को अस्थाई बिजली कनेक्शन देने पर रोक लगाने संबंधी विद्युत वितरण कंपनी के आदेश ने जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस ने इस फैसले को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि किसानों को अस्थाई विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए गए तो सिंचाई प्रभावित होगी और किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। आदेश तत्काल वापस नहीं लेने पर पार्टी ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

किसानों की बोवनी के बाद जारी हुआ आदेश, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस छिंदवाड़ा ग्रामीण भाग-एक एवं दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे तथा अध्यक्ष जीवन पटेल और अजय पटेल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आदेश पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कंपनी द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना की दायीं तट मुख्य नहर (चांद तहसील की ओर) एवं माचागोरा बांध से खुली भूमि में रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को विभाग की सहमति के बिना अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेकर मोटर पंप लगाने की अनुमति नहीं दी जाए।

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब किसानों ने खेतों में रबी फसलों की बोवनी कर दी है, तब इस तरह का आदेश जारी करने का क्या औचित्य है? यदि अस्थाई कनेक्शन को लेकर कोई प्रतिबंध या नई व्यवस्था लागू की जानी थी तो इसकी जानकारी किसानों को पहले दी जानी चाहिए थी, ताकि वे उसी के अनुरूप खेती की तैयारी कर सकें।

सिंचाई प्रभावित हुई तो किसान होंगे परेशान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रबी फसलों के लिए समय पर सिंचाई बेहद जरूरी है। ऐसे में अस्थाई विद्युत कनेक्शन पर रोक से किसानों के सामने संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने बीज, खाद और खेती की तैयारी में पूंजी लगाई है। यदि समय पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो उनकी फसल और आर्थिक स्थिति दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विभागीय निर्णय किसानों की समस्याएं बढ़ा रहे हैं। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण कंपनी को अपने आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए।

कमलनाथ-नकुलनाथ के मार्गदर्शन में आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने तत्काल आदेश वापस लेकर किसानों को अस्थाई बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था बहाल नहीं की तो कांग्रेस किसान हित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के मार्गदर्शन में कांग्रेसजन किसानों के साथ खड़े होकर संघर्ष करेंगे।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि आंदोलन की स्थिति निर्मित होने पर इसकी जवाबदेही शासन और प्रशासन की होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष