Thu, 05 Nov 2026 | 07:30:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल

कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार अस्पताल पहुंचीं : जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं?

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2026 06:46 pm / Post views : 4

जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं?
शेयर करें:

ओपीडी से लेकर एसएनसीयू और एनआरसी तक किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के दिए निर्देश

Seoni, 05 November 2026

सिवनी यशो:- जिला चिकित्सालय में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थिएटर, शिशु वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र और एसएनसीयू सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाइयों, जांच सुविधाओं और भोजन व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी पंजीयन व्यवस्था, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था और चिकित्सकीय संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर पूछा कि उन्हें उपचार, दवाइयां और जांच सुविधाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं और सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दवाइयों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर जोर

चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दवाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को शासन के प्रावधानों के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। दवाइयों के भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था व्यवस्थित रखने तथा जरूरत के अनुसार समय पर मांग प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

एनआरसी एवं शिशु वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उपचार एवं पोषण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कुपोषित एवं कमजोर बच्चों के उपचार के साथ उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। साथ ही परिजनों को बच्चों के उचित पोषण और देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए।

एसएनसीयू और एनसीडी इकाई की व्यवस्थाएं भी देखीं

कलेक्टर ने एसएनसीयू एवं अन्य वार्डों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं और उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। एनसीडी इकाई में गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान योजना की जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करें

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में आयुष्मान भारत योजना सहित शासन की अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने प्रमुख एवं आसानी से दिखाई देने वाले स्थानों पर फ्लेक्स, सूचना बोर्ड और प्रचार सामग्री लगाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उनका लाभ उठा सकें।

उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए मरीजों को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद नावकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे सहित संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें