Thu, 05 Nov 2026 | 08:50:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में 752 पेयजल योजनाओं में 711 पूरी, शेष 41 को जल्द पूरा करने के निर्देश महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल सिवनी में 752 पेयजल योजनाओं में 711 पूरी, शेष 41 को जल्द पूरा करने के निर्देश महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

सिवनी की माटी के गौरव : महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2026 02:41 pm / Post views : 22

महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित
शेयर करें:

7 नवंबर को बाहुबली लॉन में होगा ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन समारोह; सभी राजनीतिक दलों, कर्मचारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं और नागरिकों को आमंत्रण

सिवनी। अपनी माटी से उठकर देवभूमि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल जैसे गरिमामय संवैधानिक पद तक पहुंचने वाले सिवनी के गौरव डॉ. ढालसिंह बिसेन के प्रथम नगर आगमन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सिवनी में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। जिले की इस विशिष्ट उपलब्धि को पूरे नगर के सम्मान और गौरव से जोड़ते हुए उनके आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन किया गया है। आगामी 7 नवंबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे बाहुबली लॉन में आयोजित होने वाले इस समारोह में सिवनी का नागरिक समाज एकजुट होकर महामहिम राज्यपाल का अभिनंदन करेगा।

दल और संगठन की सीमाओं से ऊपर उठकर होगा अभिनंदन

यह आयोजन किसी एक राजनीतिक दल, संस्था अथवा संगठन तक सीमित न होकर संपूर्ण सिवनी के नागरिकों की सामूहिक भावनाओं का प्रतिनिधित्व करेगा। समारोह में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कर्मचारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों की मंशा है कि सिवनी का हर वर्ग इस गौरवपूर्ण अवसर का सहभागी बने और अपनी माटी के सपूत को आत्मीय सम्मान प्रदान करे।

छह सदस्यीय आयोजन समिति गठित

नागरिक अभिनंदन समारोह की तैयारियों एवं आयोजन की जिम्मेदारी के लिए गठित समिति में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित नागरिकों को शामिल किया गया है। समिति में श्री संजय सिंह (पत्रकार), श्री सुदर्शन बाझल (लोकतंत्र सेनानी), श्री ठल्लू चौधरी (सामाजिक कार्यकर्ता), श्री रुद्रदेव राहगडाले (अधिवक्ता), डॉ. महेन्द्र उगारे (चिकित्सक) एवं श्री महादेव टेकाम (सेवानिवृत्त अधिकारी) शामिल हैं।

सिवनी के सम्मान से जुड़ा है यह गौरवपूर्ण अवसर

डॉ. ढालसिंह बिसेन का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और जनहित के विषयों से जुड़ा रहा है। लंबे सार्वजनिक जीवन के बाद देश के एक महत्वपूर्ण राज्य उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी सिवनी जिले के लिए विशेष गौरव का विषय है। उनके प्रथम नगर आगमन पर होने वाला यह अभिनंदन समारोह जिले की जनता की आत्मीयता, सम्मान और अपनी माटी के प्रति गर्व की भावना को अभिव्यक्त करेगा।

प्रातः 10 बजे जबलपुर पहुंचेंगे, दोपहर 2 बजे सिवनी में होगा स्वागत

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन 7 नवंबर को प्रातः 10 बजे विशेष विमान से जबलपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर लगभग 2 बजे नगर पहुंचने का कार्यक्रम है। बाहुबली लॉन में आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

आयोजन समिति ने समस्त राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी संगठनों, सामाजिक-साहित्यिक एवं धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और सिवनी के नागरिकों से इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए समारोह को भव्यता प्रदान करने का आग्रह किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें