Thu, 05 Nov 2026 | 11:10:44 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा प्रदेश में नंबर-1, 76 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी सिवनी के जीआई सीताफल का स्वाद पहुंचा दुबई तक, महानगरों में भी बढ़ी मांग दो एकड़ में फूलों के साथ सब्जियों की खेती, कलेक्टर ने खेत पहुंचकर सराहा किसान का नवाचार किसानों से लाखों की कथित वसूली, रिसॉर्टों में बिजली चोरी! जेई पर कार्रवाई क्यों नहीं? घंसौर डबल सैलरी कांड में जांच का शिकंजा, चार सदस्यीय टीम गठित सिवनी में 752 पेयजल योजनाओं में 711 पूरी, शेष 41 को जल्द पूरा करने के निर्देश महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी छिंदवाड़ा प्रदेश में नंबर-1, 76 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी सिवनी के जीआई सीताफल का स्वाद पहुंचा दुबई तक, महानगरों में भी बढ़ी मांग दो एकड़ में फूलों के साथ सब्जियों की खेती, कलेक्टर ने खेत पहुंचकर सराहा किसान का नवाचार किसानों से लाखों की कथित वसूली, रिसॉर्टों में बिजली चोरी! जेई पर कार्रवाई क्यों नहीं? घंसौर डबल सैलरी कांड में जांच का शिकंजा, चार सदस्यीय टीम गठित सिवनी में 752 पेयजल योजनाओं में 711 पूरी, शेष 41 को जल्द पूरा करने के निर्देश महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के अभिनंदन की भव्य तैयारी, आयोजन समिति गठित नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी

समन्वित खेती की राह : दो एकड़ में फूलों के साथ सब्जियों की खेती, कलेक्टर ने खेत पहुंचकर सराहा किसान का नवाचार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2026 05:01 pm / Post views : 3

दो एकड़ में फूलों के साथ सब्जियों की खेती, कलेक्टर ने खेत पहुंचकर सराहा किसान का नवाचार
शेयर करें:

छपारा के किसान नेमचंद ने अपनाई समन्वित खेती की राह, गेंदे के फूल से लेकर अदरक, टमाटर और मिर्च तक का ले रहे उत्पादन

Seoni, 05 November 2026

सिवनी यशो:- परंपरागत खेती के साथ फसल विविधीकरण अपनाकर किसान अपनी आमदनी के नए रास्ते खोल सकते हैं। इसका उदाहरण छपारा विकासखंड के ग्राम सिवनी में देखने को मिला, जहां किसान नेमचंद लगभग दो एकड़ भूमि में फूलों और विभिन्न सब्जियों की समन्वित खेती कर रहे हैं। गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने उनके खेत पहुंचकर खेती के इस मॉडल का अवलोकन किया और किसान के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

एक ही खेत में कई फसलों का उत्पादन

किसान नेमचंद अपने लगभग दो एकड़ खेत में गेंदे के फूल के साथ अदरक, टमाटर, मिर्च सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। कलेक्टर ने खेत में पहुंचकर विभिन्न फसलों की स्थिति देखी तथा किसान से खेती की पद्धति, लागत, उत्पादन, बिक्री और बाजार में उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

फसल विविधीकरण से आय के कई विकल्प

कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने कहा कि एक ही खेत में अलग-अलग फसलों और उद्यानिकी उत्पादों की खेती करने से किसानों को आय के अनेक स्रोत मिलते हैं। इससे किसी एक फसल पर निर्भरता कम करने के साथ बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

उन्होंने किसान नेमचंद को प्रोत्साहित करते हुए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साथ ही किसानों से स्थानीय परिस्थितियों और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए समन्वित खेती एवं फसल विविधीकरण अपनाने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने कहा कि खेती में नए प्रयोग और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें