Sat, 14 Nov 2026 | 11:16:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि

जनजातीय गौरव दिवस : रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 10:58 pm / Post views : 2

रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन
शेयर करें:

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने वीरांगना के शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान को किया स्मरण

Chhindwara, 14 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का स्मरण किया।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और देश की स्वतंत्रता, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना के निर्माण में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, सामाजिक जागरण और अन्याय के विरुद्ध उनके साहसिक नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को स्वाभिमान, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के अद्वितीय शौर्य, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों के योगदान और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष