जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नरेश मरावी एवं राजा बघेल ने किया माल्यार्पण
Seoni, 14 November 2026
सिवनी यशो:- स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हीरालाल आसवानी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं स्वर्गीय हीरालाल आसवानी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों विभूतियों के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका का स्मरण किया। वहीं स्वर्गीय हीरालाल आसवानी के कांग्रेस संगठन के प्रति योगदान और उनके सार्वजनिक जीवन को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर हाजी मो. असलम खान, मोहन सिंह चंदेल, सुरेन्द्र करोसिया, प्रकाश सूर्यवंशी, यशपाल भलावी, विष्णु करोसिया, रंजीत यादव, शिव सनोडिया, आजम दीवान अली, घनश्याम सनोडिया, अशोक नरेती, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, कु. शिफा खान, गिडियन टी. सिंह, मोहन सिंह ठाकुर, ध्रुवनारायण चौधरी, शिवदीप डहेरिया, हुकुमचंद सनोडिया, विनोद यादव, नन्दू यादव, कैलाश अवधिया, ठाकुर जयप्रकाश सिंह परिहार, टीकाराम पटले, सुजीत गोदरे, सुदर्शन बघेल, शंकरलाल डहेरिया, नब्बू भाई, ठाकुर सिंह डहेरिया, साजिद सज्जू खान, आनंद श्रीवास्तव, राजसिंह बघेल, रहीम शाह, बनवारी लाल सोनवाने, राकेश बघेल एवं नितिन बघेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।