Sat, 14 Nov 2026 | 11:16:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा : सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 10:55 pm / Post views : 1

सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
शेयर करें:

ब्रिटिश शासन और शोषक जमींदारों के विरुद्ध संघर्ष को किया याद, उलगुलान आंदोलन को बताया ऐतिहासिक योगदान

Chhindwara, 14 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनके संघर्ष, सामाजिक चेतना और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान का स्मरण किया।

भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में जारी अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक प्रतिष्ठित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोकनायक थे। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और शोषक जमींदारों के विरुद्ध कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने जनजातीय समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक और संगठित होने तथा अपनी पारंपरिक संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए प्रेरित किया।

सांसद ने कहा कि 19वीं सदी के अंतिम दौर में भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान (महान हलचल अथवा विद्रोह) नामक ऐतिहासिक जनजातीय आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष