Sat, 14 Nov 2026 | 11:25:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि

मादक पदार्थ : एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 11:15 pm / Post views : 2

एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
शेयर करें:

छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास बिक्री की फिराक में थे दोनों, 4.68 ग्राम एमडीएमए बरामद

15 हजार का मादक पदार्थ और 70 हजार रुपए की मोटरसाइकिल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Seoni, 14 November 2026

सिवनी यशो:- शहर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास से एक युवक और एक विधि-विरुद्ध कार्य करने वाले किशोर को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा मादक पदार्थ की बिक्री में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है।

बिक्री की फिराक में घूमने की मिली थी सूचना

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 12 नवंबर को कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास दो व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से एमडीएमए पाउडर लेकर बिक्री करने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद

तलाशी के दौरान मोहम्मद जैद पिता मजीद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी तालाब की पार, सूफी नगर, गांधी वार्ड सिवनी तथा उसके साथ मौजूद विधि-विरुद्ध कार्य करने वाले किशोर के कब्जे से 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए बताई है।

मौके से घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी विधिवत जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने मोहम्मद जैद के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम की रही विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक मुकेश गोंडाने, प्रदीप चौधरी, सौरभ ठाकुर, आरक्षक पारस तुरकर एवं रोहित रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष