Sat, 14 Nov 2026 | 10:54:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि बिरसा मुंडा का बलिदान और आदर्श सदियों तक देशवासियों को करते रहेंगे प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय महापुरुषों की गौरवगाथा जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने बनाई व्यापक कार्ययोजना युवा ही देश का भविष्य और भाग्य विधाता हैं : विधायक दिनेश राय मुनमुन आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में सिवनी प्रदेश में अव्वल कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि बिरसा मुंडा का बलिदान और आदर्श सदियों तक देशवासियों को करते रहेंगे प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय महापुरुषों की गौरवगाथा जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने बनाई व्यापक कार्ययोजना युवा ही देश का भविष्य और भाग्य विधाता हैं : विधायक दिनेश राय मुनमुन आधार बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में सिवनी प्रदेश में अव्वल

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 10:40 pm / Post views : 2

कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
शेयर करें:

24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले क्षेत्रों में भी किसानों को फ्लैट रेट पर बिजली देने का किया आग्रह

मीटर आधारित बिलिंग से बढ़ रही खेती की लागत, छिंदवाड़ा जिले के किसानों की समस्या के निराकरण की उठाई मांग

Chhindwara, 14 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- कृषि पंपों पर लगाए गए बिजली मीटर किसानों

के लिए आर्थिक परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। मीटर आधारित बिलिंग व्यवस्था के चलते किसानों को भारी-भरकम बिजली बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ने के साथ उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

किसानों की इस समस्या को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कृषि पंपों पर फ्लैट रेट से बिजली बिल लागू करने का आग्रह किया है।

कमलनाथ ने अपने अर्द्धशासकीय पत्र क्रमांक 353 के माध्यम से मुख्यमंत्री का ध्यान विशेष रूप से छिंदवाड़ा जिले के किसानों की समस्या की ओर आकर्षित कराया है।

उन्होंने उल्लेख किया है कि जिले के जिन क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध है, वहां कृषि पंपों पर बिजली मीटर लगाए जाने के कारण किसानों पर बिजली बिलों का वित्तीय बोझ बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि कृषि पंपों पर मीटर आधारित बिलिंग व्यवस्था लागू होने से किसानों को भारी-भरकम बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं। इससे उनकी खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले क्षेत्रों में भी कृषि पंपों के लिए मीटर आधारित बिलिंग के स्थान पर फ्लैट रेट से बिजली बिल की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।

उन्होंने इसे छिंदवाड़ा जिले के किसानों की गंभीर समस्या बताते हुए इसके शीघ्र निराकरण की आवश्यकता जताई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें