Sat, 14 Nov 2026 | 11:18:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि एमडीएमए पाउडर के साथ युवक और विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल! रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर किया नमन सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन कृषि पंपों पर बिजली मीटर किसानों पर डाल रहे आर्थिक बोझ, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार नकुलनाथ की प्रदेश स्तर पर लॉन्चिंग, अब संभालेंगे मध्यप्रदेश की राजनीति की कमान! सौंसर मंडी में 16 नवंबर से शुरू होगी कपास की नीलामी, किसानों को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक भाव एसडीओ के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिला नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरालाल आसवानी को दी श्रद्धांजलि

दबंगई : स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल!

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 14, 2026 11:08 pm / Post views : 2

स्कूल और छात्रावास की जमीन पर दबंगई, जेसीबी से ढहा दी बाउंड्रीवॉल!
शेयर करें:

सुनवारा में शासकीय परिसर की दीवार तोड़ने का मामला गरमाया, अतिक्रमण हटाने के तहसीलदार के आदेश के बाद हुई घटना

प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक ने अधिकारियों को दी सूचना, तहसीलदार बोले– जानकारी मिलने पर दर्ज होगी एफआईआर

Seoni, 14 November 2026

सिवनी यशो:- जिले के आदिवासी बाहुल्य धनौरा विकासखंड के ग्राम सुनवारा में शासकीय स्कूल और आदिवासी बालक छात्रावास की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। यहां कथित अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी मशीन से शासकीय स्कूल एवं छात्रावास की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी।

घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है। सरकारी परिसर की सुरक्षा दीवार को इस तरह ढहाए जाने से क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। विद्यालय एवं छात्रावास प्रबंधन ने मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी है, लेकिन अब तक मौके पर कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हट पाया था अतिक्रमण

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौरा तहसील के ग्राम सुनवारा में शासकीय चारागाह मद की भूमि खसरा नंबर 614, जिसका कुल रकबा 2.25 हेक्टेयर है, पर शासकीय प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।

इसी शासकीय भूमि के 0.14 हेक्टेयर एवं 0.17 हेक्टेयर हिस्से पर गांव के छह लोगों रमेश, दिलीप, अरुण, संतोष, मंजू बाई एवं बरातो द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत विगत माह धनौरा तहसील में की गई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार ने हल्का पटवारी से जांच कराई। पटवारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में उक्त छह लोगों के कब्जे में संबंधित भूमि पाए जाने का उल्लेख किया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर 30 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार धनौरा द्वारा संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी किए गए थे।

अतिक्रमण हटने से पहले ही जेसीबी से तोड़ी बाउंड्रीवॉल

तहसीलदार के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ पाती, उससे पहले ही 12 नवंबर को कथित अतिक्रमणकारियों द्वारा कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से शासकीय प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है।

शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के प्रशासनिक आदेश के बावजूद स्कूल और छात्रावास की सुरक्षा दीवार तोड़े जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस परिसर में विद्यार्थियों की शिक्षा और आवास की व्यवस्था है, उसकी सुरक्षा से जुड़ी बाउंड्रीवॉल को इस तरह नुकसान पहुंचाया जाना गंभीर मामला है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक ने दी अधिकारियों को सूचना

इस मामले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवारा के प्राचार्य एस.के. काकोड़िया ने बताया कि ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जेसीबी से बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई है। इस संबंध में उनके द्वारा उचित माध्यम से विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

वहीं छात्रावास अधीक्षक तिवारी लाल उइके ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा जबरदस्ती बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई। उन्हें इस मामले की पहले कोई जानकारी नहीं थी। घटना को लेकर उन्होंने भी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

तहसीलदार बोले– जानकारी नहीं, तोड़ने वालों पर होगी एफआईआर

जब इस मामले में तहसीलदार धनौरा राजेन्द्र उईके से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। यदि बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि जब 30 अक्टूबर को ही शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश जारी हो चुके थे, तो इसके बावजूद 12 नवंबर को शासकीय स्कूल और छात्रावास की बाउंड्रीवॉल तोड़ने की नौबत कैसे आ गई? क्या प्रशासन समय रहते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता तो इस स्थिति को टाला जा सकता था? फिलहाल क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष