Mon, 23 Nov 2026 | 06:49:36 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं मतदाता जागरूकता पर आयोजित प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं मतदाता जागरूकता पर आयोजित प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
शेयर करें:

गीत- नाटक के माध्यम से दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

सिवनी यशो:- सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष ,मेरी माटी मेरा देश मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय पोषण माह पर केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय बालाघाट द्वारा पीजी कॉलेज सिवनी मे 25 से 27 सितंबर 2023 तक आयोजित की जा रही है जिसका शुभारंभ कलेक्टर सिवनी श्री क्षितिज सिंघल, श्री अजय पांडे अध्यक्ष जन भागीदारी समिति पीजी कॉलेज सिवनी, श्री आर. यश. नाग, प्राचार्य पीजी कॉलेज, श्री समीर वर्मा क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी , अजय बैस इकाई प्रभारी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। इस अवसर पर प्रदर्शनी के उद्देश्यों को सामने रखे हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री समीर वर्मा, ने कहा कि भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल, क्षेत्रीय कार्यालय बालाघाट द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से भारत सरकार योजना की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर कलेक्टर  क्षितिज सिंघल ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह में इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण का संदेश दिया जा रहा है। निश्चित तौर पर जागरूकता का संचार होगा। जनभागिता से हम कुपोषण को दूर कर सकते हैं। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि हमें मतदान के महत्व को समझना होगा किसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पोषण प्रदर्शनी में उन सभी विषयों का समावेश किया गया है इस जानकारी के द्वारा पोषण के महत्व को समझे। इस अवसर पर गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा पंजीकृत दल कदम संस्था जबलपुर द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण थाली, खाद्य पदार्थ की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रश्न मंच की आयोजित हुआ जिसमें महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती मधु बघेल द्वारा पोषण से संबंधित जानकारी देकर प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने पर विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र , जनअभियान परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, पीजी कॉलेज सिवनी की सहभागिता रही। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के पूर्व, एन.वय.सी, अंकित राजपूत, आशु झा, सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष