WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाबा साहेब अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से पूरा देश आहत है – कांग्रेस

कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर कर गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

 Seoni 19 December 2024
सिवनी यशो:- देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) द्वारा भारत के महान् नेता सामाजिक न्याय के प्रतीक भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब (Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar Baba Saheb) के विरूद्ध की गई अभद्र और अमार्यादित टिप्पणी (Indecent and indecent comments) के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा के सामने धरना (Strike) देकर महामहिम् राष्ट्रपति (His Excellency the Presiden) के नाम ज्ञापन (memorandum) प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि भारत की स्वतंत्रता  (Republic of India) से लेकर भारत देश की रचना एवं भारतीय संविधान ( indian constitution) के निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर जी का योगदान अमिट है, तथा भारतीय समाज में बाबा साहेब अम्बेडकर जी का काफी सम्मान् है, भारत के गृहमंत्री द्वारा देश की सबसे बडी पंचायत के उच्च सदन राज्यसभा (upper house rajya sabha) में भारत के महान् नेता और दलितो के मसीहा बाबा साहेब अम्बेडकर के विरूद्ध की गई अपमान जनक टिप्पणी से पूरा देश दुखी और आहत है, जिससे देश के उच्च सदन की गरिमा पर भी गंभीर आघात पंहुचा है जो सहन किये जाने योग्य नही है।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम जी से निवेदन है किया है कि देश के गृहमंत्री रहते हुए सत्र के दौरान उच्च सदन राज्यसभा में की गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब जी के विरूद्ध की गई अपमान जनक और अभद्र टिप्पणी, जिससे सम्पूर्ण देश में क्षोभ एवं दुख का वातावरण निर्मित हो गया है, को तत्काल केन्द्रीय मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति भारत के महान नेताओं के विषय में अनर्गल टिप्पणी ना कर सकें।

विरोध प्रदर्शन में अर्जुनसिंह काकोडिया पूर्व विधायक बरघाट, एड़ पंकज शर्मा, जेपीएस तिवारी, श्रीमती गीतासिंह ठाकुर, ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, सुभाष बघेल, इमरान पटेल, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, मोहनसिंह चंदेल, एड़ श्याम डहेरिया, भीष्मप्रतापसिंह अप्पू ठाकुर, राजिक अकील, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, राकेश सनोडिया, घनश्याम सनोडिया, राजेश मानाठाकुर, ऐश्वर्य सुमित मिश्रा, देवीसिंह चन्द्रवंशी, राजेश सोलंकी, नन्दू यादव, धनंजयसिंह, आदित्य मोन्टू भूरा, शिवसनोडिया, प्रवेश बाबू भालोटिया, गिडियन टी सिंह, विनोद यादव, धु्रवनारायण चौधरी, विपिन यादव, तबरेज अली, गेंदलाल भलावी, विनोद नामदेव, पंजक बाउसकर, मनोज राहंगडाले, दिलीप राहंगडाले, राजकुमार ठाकुर, विनोद नाग, दीपक बघेल, सुजीत गोदरे, साकेत नेमा, सलाम कुरैशी, उमंग शर्मा, रामकिशोर बघेल, प्रेम चौधरी, अंकित हिरकने, जयप्रकाश यादव, सतेन्द्र बघेल, जोएब अकी अनवर खान, अतीक खान, इरशाद कादरी, योगेश बहारे, कार्तिक कांवरे, रामानसिंह बघेल सहित बडी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!