जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
Chhindwara 11 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन में जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में परासिया अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया जिला छिंदवाड़ा जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
परासिया अनुभाग में साइबर सुरक्षा अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईडीसी परासिया एवं न्यू आराधना कॉन्वेंट स्कूल मैगजीन लाइन परासिया के टीचर स्टाफ एवं 200 से 250 छात्र-छात्राओं एवं पत्रकार बंधु की उपस्थिति में नीलकमल शॉपिंग मॉल परासिया पर साइबर संबंधी हो रहे अपराध के संबंध में प्रोजेक्टर एवं संवाद द्वारा पिक्चर दिखाकर एवं उदाहरण के माध्यम से सभी को जागरूक एवं प्रचार प्रसार का विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान में थाना परसिया से थाना प्रभारी जे.मसराम, उप निरीक्षक नरेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक रवेद्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक 329 धर्मदास यादव, आरक्षक 309 संजय बघेल उपस्थित रहे।


