WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

विद्युत विभाग में कार्यरत आउटसोर्से एक कर्मचारी की मौत एक गंभीर

लाईनमैन घायल, सिवनी चिकित्सालय भर्ती
11 के व्ही की लाईन सबस्टेशन से जोडऩे के दौरान घटित हुई दुर्घटना,

छपारा यशो:- विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति विद्युत विभाग गंभीर नहीं है । दैनिक यशोन्नति ने अपने पिछले अंक में इस बात का उल्लेख किया था कि आउटसोर्स कर्मचारियों से विभागीय अधिकारी उन्हें बिना सुरक्षा उपकरणों के लाईन सुधारने में लगाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है । आटसोर्स के कर्मचािरयों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी मनमानी करते है और इसी का परिणाम है कि उन्हें दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है ।
कुछ दिन पहले असुरक्षा के चलते उगली में हादसा हुआ और अब छपारा में एक कर्मचारी की मौत हो गयी । इस तरह की मौत की सूक्ष्मता से जाँच होना चाहिये और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाना चाहिये । यहाँ यह भी बता दें कि विद्युत विभाग के अधिकारी आउटसोर्स के कर्मचारियों के प्रति अमानवीय तरीका अपना रहे है और हादसा हो जाने पर लीपापोती करते है ।

      छपारा विद्युत वितरण केन्द्र में 15 जून को सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे छपारा से लगभग 9 किलोमीटर दूर ग्राम रणधीर नगर के पास स्थित नवीन विद्युत सबस्टेशन में लाईन जोड़ते समय एक बड़ा हादसा घटित हुआ जिसमें चंदु राजपूत और ग्राम सादक सिवनी क्षेत्र पदस्थ लाईनमैन पटेल लाइन में रिटर्न करेंट आने से उसकी चपेट में आ गए । इस दुर्घटना में चंदू राजपूत 36 वर्ष सब स्टेशन के समीप ग्राम परासिया (गोहाना) निवासी सबस्टेशन पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मी की मौके पर ही दुखद मौत हो गई वहीं लाइनमैन पटेल को गंभीर अवस्था में सिवनी जिला चिकित्सालय उपचार हेतु पहुंचाया गया है ज्ञात हो की उक्त नवीन विद्युत सबस्टेशन की शुरुआत अभी हाल ही में विगत 12 जून को ही किया गया है और वहां से नगर की ओर लाइन जोडऩे का कार्य किया जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार सबस्टेशन पर जब यह हादसा हुआ उसके लिए विद्युत कर्मी बाकायदा परमिट लेकर सबस्टेशन की सप्लाई बंद कर कार्य किया जा रहा था परन्तु आगे से जुड़ी हुई ग्राम बर्रा की डीएल लाइन में रिटर्न करेंट आने से उसी दौरान यह हादसा घटित हो गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!