बालाघाटमध्यप्रदेश

बालाघाट में धान उपार्जन केंद्र का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण, किसानों को परेशानी न हो – दिए निर्देश

बालाघाट 12 दिसंबर 2025
बालाघाट यशो:- संभागायुक्त धनंजय सिंह ने शुक्रवार को बालाघाट जिले के ग्राम मानेगांव स्थित सहकारी समिति पायली के गोदाम स्तर पर संचालित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर धान विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा कर धान उपार्जन प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने किसानों से उनके रकबे, उत्पादन एवं पंजीयन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने मौके पर तौल कांटे से धान की तौल कराकर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की नीति एवं नियमों के अनुसार ही धान उपार्जन सुनिश्चित किया जाए तथा खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने गोदाम में संग्रहित धान का नियमित सत्यापन करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://x.com/i/status/1999123971988742168

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!