Seoni 19 January 2026
सिवनी यशो:- क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अपराधों की रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की।
घटना का विवरण
थाना कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर सैजान उर्फ सैजू खान, सैफ अली खान एवं नवीस खान ने समीर खान एवं उसके छोटे भाई उवैस खान पर चाकू, क्रिकेट बैट और हाथ-मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित समीर खान, निवासी गांधी वार्ड नया मोहल्ला सिवनी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में दिनांक 02 जनवरी 2026 को आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 109(1), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि तीनों आरोपी घसियारी मोहल्ला स्थित इमरान अली के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
-
सैजान उर्फ सैजू खान, पिता बबलू खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी घसियारी मोहल्ला, शहीद वार्ड, सिवनी
-
सैफ अली खान, पिता सौकत अली खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी घसियारी मोहल्ला, शहीद वार्ड, सिवनी
-
नवीस खान, पिता नसीम खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी गांधी वार्ड, नया मोहल्ला, सिवनी
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी,
उप निरीक्षक दयाराम शरणागत,
डालचंद ग्यारसिया,
सहायक उप निरीक्षक जसवंत ठाकुर,
प्रधान आरक्षक मनोज पाल,
मुकेश गोडाने,
आरक्षक सतीश इनवाती,
सिद्धार्थ दूबे, लोकेश सरयाम,
सौरभ ठाकुर,
प्रदीप चौधरी,
प्रतीक बघेल एवं चालक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।



