मंडलाहेल्थ

योगिराज अस्पताल में आयोजित किया गया नि:शुल्क कैंसर शिविर 25 मार्च को

24 Mandala 2025
मंडला यशो:- योगीराज अस्पताल मंडला एवम् बाल्को रिसर्च सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक नि:शुल्क कैंसर जाँच एवम् परामर्श चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 25 मार्च दिन मंगलवार को आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 2 बजे तक रहेगा।

यह स्वास्थ्य शिविर योगीराज अस्पताल मंडला में आयोजित किया जाएगा जो मंडला मप्र के यॉगिराज स्वामी सीतारामदास जी महाराज हनुमान घाट आश्रम ट्रस्ट और शिवम् हेल्थ एवम् सोशल फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी जो मंडला जिले के अलावा आसपास के डिंडोरी सिवनी और बालाघाट जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों को कैंसर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उचित परामर्श और आवश्यकतानुसार इलाज उपलब्ध कराएगी।
योगिराज अस्पताल में समय समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित होते रहे है उसी श्रृंखला में कैंसर कैम्प आयोजित है , जो मुख के कैंसर, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्विक्स व गर्भाशय व अन्य सभी प्रकार के कैंसर के मरीज़ परामर्श ले सकते है!

स्वास्थ्य के प्रति सजगता जागरूकता बढ़ाने का अवसर हेतु परामर्श एवं चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह शिविर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज पाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान समय पर हो जाने से इलाज सरल और प्रभावी हो सकता है। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके!

विशेष निर्देश

शिविर में आने वाले केंसर के सभी मरीजों को आधार कार्ड, बी.पी.एल. कार्ड, आयुष्मान कार्ड, या किसी अन्य सरकारी प्रमाणपत्र के साथ आना होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी मरीजों को उचित चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सके।
कैंसर रोगियों को अगर जटिल सर्जरी या ऑपरेशन की आवश्यकता होती है,आयुषमान धारको को उसका इलाज़ का लाभ दिया जायेगा!

अपील

आप सभी से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाग लें। उचित स्वास्थ्य देखभाल से ही एक स्वस्थ और खुशहाल समाज का निर्माण संभव है।

आप सभी अवश्यकता अनुसार इस शिविर का हिस्सा बनें और अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच एवं उपचार कराएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!