Sun, 22 Nov 2026 | 10:44:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी

नपा सिवनी में आरक्षित वर्ग के हितों पर डाका, होगी जेल या हो जायेगा खेल ?

नपा सिवनी में आरक्षित वर्ग के हितों पर डाका, होगी जेल या हो जायेगा खेल ?
शेयर करें:

दबे कुचले निरीह समाज के आरक्षित कोटे पर धन्ना सेठों का कब्जा, परिषद में चर्चा के लिये आया विषय

सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा साधारण सम्मेलन 19 जुलाई को आहुत किया गया है । इस सम्मेलन में चर्चा के लिये 09 बिंदू निर्धारित किये गये है परंतु इन बिन्दुओं में कुछ ऐसे विषय है जो नगर पालिका परिषद की भ्रष्ट और जालसाजी पूर्ण कार्य प्रणाली को सड़क पर लाने के लिये काफी है और नगर पालिका परिषद यदि इस मामले ईमानदारी से कार्यवाही करेंगी तो अनेक धन्नासेठ तथा नगर पालिका के कर्मचारियों को जेल होना सुनिश्चित है । परिषद में चर्चा के लिये लाये गये विषय में बिंदु क्रमांक चार में स्पष्ट है कि शहर के धन्नासेठ व्यापारियों के साथ साांठगांठ कर नगर पालिका परिषद के कर्णधारों ने विकास की मुख्यधारा से पिछड़े अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला, पिछड़ा वर्ग के आरक्षित कोटे पर डाका डाला गया है और उनके हक को छीनने के लिये धन्नासेठों एवं जालसाजो ने शासन के नियमों को ताक पर रख दिया वर्तमान परिषद ने कार्यवाही करने के लिये यदि विषय को पवित्र मंशा से लाया है तो परिषद साधुवाद की पात्र है परंतु यदि अपने हितो की सिद्धि के लिये इस विषय को लाया गया है तो यह दलित पिछड़े वर्ग के साथ बहुत ही घटिया मजाक है । यहाँ स्पष्ट कर दें कि सिवनी नगर पालिका परिषद में पार्षद राजेश राजू यादव पिछले लंबे समय से सिवनी नगर परिषद के व्यावसायिक काम्पलेक्सों में दुकानों के गलत तरीके से आवंटन का आरोप लगाते हुये जाँच की मांग कर रहे है परंतु आज तक केवल गलत तरीके से दुकानों पर कब्जा जमाएँ व्यापारियों को नगर पालिका परिषद ने धमकी भरे नोटिस ही जारी किये हे कार्यवाही शून्य है । अभी पार्षद राजेश यादव ने आरक्षित वर्ग को व्यावसायिक काम्पलेक्सों में दुकान आवंटन की सूची मांगी है और कार्यवाही के लिये दबाव बनाया है । उनके दबाव के कारण परिषद में चर्चा के लिये विषय भी शामिल किया गया है जिस पर आगामी 19 जुलाई के साधारण सम्मेलन में चर्चा होगी । यहाँ यह भी स्पष्ट कर दें कि सिवनी नगर पालिका परिषद के व्यवसायिक काम्पलेक्सों में हजारों दुकाने है परंतु व्यवसायिक क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति महिला एवं पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित दुकानों को जालसाज परिषद के कर्णधारों ने धन्नासेठों तथा उच्च वर्ग के लोगों के चरणों में समर्पित कर दिया है और आदिवासी, दलित, महिला ,पिछड़ा वर्ग के हितो के लिये घडियाली आंसू बहाने वाले खद्दरधारी अपने कुर्ते की चमक बढ़ा रहे है परंतु जालसाजो से प्रताडित हो रहे इस निरीह वर्ग की इन्होंने कभी कोई चिंता नहीं की और न ही गरीब हितैषी बताने वाली सरकार का ध्यान भी इस तरफ नहीं गया। यहाँ यह भी स्पष्ट कर दें कि सिवनी नगरीय क्षेत्र के सदर काम्पलेक्स की दुकाने बहुत चालकी और फर्जी तरीके आवंटित कर दी गयी है । इन दुकानों के संबंध में चर्चा तो यह भी है कि दुकानों की राशि नगर पालिका को हजारों में मिली और बिचौलिये जालसाज इसमें करोड़े रूपये बटोरकर ले गये और इस काम्लेक्स में दुकाने लेने वाले अनेक व्यापारियों ने वर्षो से न तो किराया जमा किया है और न ही नया अनुबंध कराया । नगर पालिका परिषद इन व्यापारियों को अवैध कब्जाधारी बताकर नोटिस जारी कर रही है परंतु दुकाने खाली कराने की सामर्थ नहीं जुटा पा रही है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें