मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कैलाश विजयवर्गीय का बयान घटिया मानसिकता का परिचायक : अनुभा मुंजारे

सिवनी में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, मंत्री से मांगा सार्वजनिक माफीनामा और इस्तीफा

Seoni 27 September 2025 

सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बालाघाट क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुभा मुंजारे ने विजयवर्गीय के बयान को “घटिया मानसिकता का परिचायक” बताया।

अनुभा मुंजारे का बयान

अनुभा मुंजारे ने कहा कि भारत की संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को पवित्र माना जाता है, जिसके प्रतीक के रूप में भाई दूज और रक्षाबंधन जैसे पर्व सदियों से मनाए जाते हैं। भाजपा नेताओं की संकीर्ण सोच और महिलाओं के प्रति अमर्यादित दृष्टिकोण की यह एक और कड़ी है।

उन्होंने पूर्व में भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की मानसिकता महिलाओं के प्रति हमेशा से ही असंवेदनशील रही है।

अनुभा मुंजारे ने मांग की कि कैलाश विजयवर्गीय तुरंत अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगे और

नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दें।

अन्यथा प्रदेश कांग्रेस इस मामले पर आंदोलन तेज करेगी।

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

प्रेसवार्ता की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने पत्रकारों के स्वागत के साथ की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो.असलम खान,

"सिवनी में कांग्रेस महासचिव अनुभा मुंजारे प्रेसवार्ता करते हुए, कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान की निंदा"
कैलाश विजयवर्गीय का बयान घटिया मानसिकता का परिचायक : अनुभा मुंजारे

मोहनसिंह चंदेल,

अतुलचंद मालू,

विष्णु करोसिया,

शिव सनोडिया,

सुरेन्द्र करोसिया,

रंजीत यादव,

धनंजय सिंह,

रमेश साहू,

यशपाल भलावी,

प्रकाश सूर्यवंशी और अजीजुरहमान खान उपस्थित रहे

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/congress-taunts-kailash-vijayvargiya-statement-about-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-kissing-each-other/articleshow/124159121.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!