प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नृरसंहार हत्या पर शोक व्यक्त कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की
Seoni 01 February 2025सिवनी यशो:- शनिवार 01 फरवरी को केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह जी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ जबलपुर का दौरा किया।सर्वप्रथम विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह एवं जबलपुर कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आत्मीय स्वागत वंदन किया।तत्पश्चात् जबलपुर के ग्राम टिमरी (पाटन) में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोग स्व.अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक, समीर दुबे की दु:खद निधन उपरांत परिवार जनों को शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढाढ़स बँधाया। तदोपरांत जबलपुर कंट्रोल रूम पहुँचकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर ग्राम टिमरी में 4 लोगों की नृरसंहार हत्या के मामले में दोषियों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही करने की माँग की।तत्पश्चात् प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सर्किट हाउस पहुँचकर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।दौरा कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. निलेश जैन,विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया,तरुण भनोट समेत समस्त पूर्व विधायक गण जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण ब्लॉक अध्यक्ष गण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समेत समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।