Wed, 18 Nov 2026 | 08:19:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह छींदा में अहिरी मढ़ई का भव्य रंगारंग आयोजन, खापा-बंदेली के श्रीकृष्ण ग्वाल मंडल ने मारी बाजी, प्रथम पुरस्कार पर जमाया कब्जा

232 युवाओं का चयन : युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 07:39 pm / Post views : 4

युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर
शेयर करें:

9 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 265 युवाओं ने कराया पंजीयन; स्वरोजगार के लिए भी ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी

Seoni, 18 November 2026

सिवनी/कुरई यशो:- जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार, 18 नवंबर को शासकीय आईटीआई कुरई में जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं की उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। निजी क्षेत्र की 9 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 232 आवेदकों का विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि अप्रेंटिसशिप के लिए 12 युवाओं का चयन किया गया।

कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार के निर्देशन में आयोजित इस मेले का आयोजन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिवनी, शासकीय आईटीआई कुरई एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

265 युवाओं ने कराया पंजीयन, 9 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर

जिला रोजगार अधिकारी व्ही.के. सदाफल ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 265 आवेदकों ने पंजीयन कराकर रोजगार के अवसरों के लिए सहभागिता की। निजी क्षेत्र की 9 कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 232 आवेदकों का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन किया गया। वहीं वर्धमान फैब्रिक बुधनी द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए 12 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।

मेले में कंपनियों द्वारा ट्रेनी, सहायक, कॉल सेंटर, फील्ड वर्कर, मशीन ऑपरेटर, पर्यवेक्षक, तकनीकी सहायक एवं सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई।

नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसरों पर भी रहा जोर

युवा संगम रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही स्वरोजगार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीण आजीविका मिशन कुरई द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना के अंतर्गत 51 आवेदकों को ऋण वितरण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिवनी द्वारा 162 आवेदकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी व्ही.के. सदाफल, शासकीय आईटीआई कुरई के प्राचार्य श्री धार्मिक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिवनी के सहायक प्रबंधक लवकेश नेताम, शासकीय आईटीआई कुरई के प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक चौधरी, ग्रामीण आजीविका मिशन सिवनी के प्रबंधक तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके भविष्य को नई दिशा देना है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें