Thu, 05 Nov 2026 | 07:27:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल नरवाई नहीं जलाने का किसानों ने लिया संकल्प, झीलपिपरिया में दिया गया टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हमला : कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2026 06:40 pm / Post views : 3

कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी
शेयर करें:

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हमला, बोले– सात बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी घंसौर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव क्यों?

Seoni, 05 November 2026

सिवनी यशो:- मंडला लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद और केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहने के बावजूद यदि घंसौर क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो इसके लिए जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। भाजपा की प्रदेश में लंबे समय से सरकार होने के बावजूद क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। अपनी विफलताओं का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर फोड़कर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। यह तीखा हमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से किया है।

श्री मरावी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में घंसौर क्षेत्र में बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों, सिंचाई के साधनों, स्कूलों, आदिवासी छात्रावासों सहित अनेक विकास कार्यों को गति मिली थी। लेकिन भाजपा के प्रदेश की सत्ता में आने के बाद क्षेत्र के विकास कार्यों पर विराम लग गया। उन्होंने सवाल उठाया कि लंबे समय तक सांसद और केंद्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद फग्गन सिंह कुलस्ते घंसौर क्षेत्र में चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधा सुनिश्चित क्यों नहीं कर पाए?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सांसद ने क्षेत्र में वास्तव में विकास कार्य कराए हैं तो उन्हें जनता के सामने अपने कार्यों और उपलब्धियों का विवरण रखना चाहिए। केवल भाषणों में आरोप-प्रत्यारोप लगाने और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को निशाना बनाने से जनता के सवालों का जवाब नहीं मिल सकता।

श्री मरावी ने मंदिर निर्माण के लिए दान देने की घोषणा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंदिर के लिए दान देने की घोषणा की थी, लेकिन उनके अनुसार आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि जो व्यक्ति भगवान के समक्ष किए गए वचन को पूरा नहीं कर सका, उसकी अन्य घोषणाओं पर क्षेत्र की जनता कैसे विश्वास करेगी?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब घंसौर क्षेत्र के मतदाताओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए कि इतने वर्षों तक प्रतिनिधित्व मिलने के बाद भी क्षेत्र विकास की अपेक्षित गति क्यों नहीं पकड़ सका। क्या सांसद का उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता से वोट हासिल करना है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता को ऐसे जनप्रतिनिधियों के कामकाज का मूल्यांकन कर उचित निर्णय लेना चाहिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें