Thu, 05 Nov 2026 | 07:03:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल अविश्वास प्रस्ताव में सेंधमारी! कांग्रेस के चार सदस्य और एक नेता जांच के घेरे में, निष्कासन की तलवार जिला अस्पताल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, मरीजों से पूछा– इलाज और दवाइयां मिल रही हैं या नहीं? कुलस्ते अपनी नाकामी का ठीकरा दिग्विजय सिंह पर फोड़कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते : नरेश मरावी तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी विकसित भारत 2047 का सपना और मुस्लिम समाज की भागीदारी जरूरी छिंदवाड़ा में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना देकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां, FIR सिर्फ 38 पर; बाकी पर मेहरबानी क्यों? स्टेट हाईवे की जमीन पर रजिस्ट्री, स्टे के बाद भी बन गईं दुकानें! प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल युवाओं के सामर्थ्य से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर करें कार्य : मीना बिसेन छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे, डीएसपी घायल अविश्वास प्रस्ताव में सेंधमारी! कांग्रेस के चार सदस्य और एक नेता जांच के घेरे में, निष्कासन की तलवार

सतपुड़ा कॉलेज : तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 05, 2026 06:14 pm / Post views : 4

तकनीकी शिक्षा और आधुनिक मशीनों से रूबरू हुए 60 स्कूली विद्यार्थी
शेयर करें:

सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड पॉलिटेक्निक में औद्योगिक भ्रमण, बीटेक, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई की प्रयोगशालाओं का किया अवलोकन

Balaghat, 05 November 2026

बालाघाट यशो:- विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा और आधुनिक औद्योगिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से 5 नवंबर 2026 को सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई, मांझापुर बालाघाट में औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्हारपुर, विकासखंड लालबर्रा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौदा, विकासखंड किरनापुर के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

भ्रमण के दौरान दोनों विद्यालयों के 30-30 विद्यार्थियों को सतपुड़ा कॉलेज परिसर में संचालित बीटेक, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों, तकनीकी उपकरणों और कंप्यूटर प्रणालियों की कार्यप्रणाली को समझा। कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मशीनों के उपयोग, तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौदा की ओर से प्राचार्य श्री अनिल कुमार डोंगरे, एआई नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग सिंह नगपुरे, आईटी शिक्षिका श्रीमती शारदा लिल्हारे एवं क्रीड़ा शिक्षिका श्रीमती आशा सुलाखे उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय के 30 विद्यार्थियों के साथ श्री प्रदीप कुमार डहरवाल (माध्यमिक शिक्षक) एवं सुश्री आयुषी पटले (उच्च माध्यमिक शिक्षक) भी भ्रमण में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा ग्रुप विगत 25 वर्षों से तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में बालाघाट जिले सहित मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। संस्थान द्वारा 14 आईटीआई के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएड-बीएड कॉलेज तथा सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है।

इस प्रकार के औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की संभावनाओं से परिचित कराने के साथ ही भविष्य में करियर चयन के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें