पेंच टाइगर रिजर्व में आयोजित राज्य स्तरीय मोगली उत्सव-2026 के समापन कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता, दोपहर 12 बजे सिवनी पहुंचने का निर्धारित कार्यक्रम
Seoni, 03 November 2026
सिवनी यशो:- मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण संबंधी समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते 4 नवंबर को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे।
अपने प्रवास के दौरान वे पेंच टाइगर रिजर्व के ग्राम टुरिया में आयोजित राज्य स्तरीय मोगली उत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते दोपहर 12 बजे सिवनी पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे सिवनी से पेंच टाइगर रिजर्व के ग्राम टुरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 4 बजे टुरिया पहुंचने के बाद शाम 5 बजे आयोजित राज्य स्तरीय मोगली उत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि पेंच टाइगर रिजर्व का टुरिया क्षेत्र मोगली की कथाओं और वन्यजीवों की प्राकृतिक दुनिया से जुड़ी विशेष पहचान रखता है।
यहां आयोजित राज्य स्तरीय मोगली उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का अवसर मिल रहा है।
समापन समारोह में सहभागिता के पश्चात श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे टुरिया, सिवनी से गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।