Fri, 13 Nov 2026 | 08:16:31 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वागत एवं सम्मान : वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में होगा भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का भव्य स्वागत, 4 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में समारोह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2026 07:42 pm / Post views : 284

वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में होगा भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का भव्य स्वागत, 4 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में समारोह
शेयर करें:

जिला महामंत्री अंकित सिंह ठाकुर का भी होगा अभिनंदन, धूमा से सिवनी तक विभिन्न मंडलों में स्वागत की व्यापक तैयारियां

Seoni, 03 November 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिवनी को मिले नए नेतृत्व के स्वागत के लिए भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है। युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे एवं जिला महामंत्री श्री अंकित सिंह ठाकुर के स्वागत एवं सम्मान में बुधवार, 4 नवंबर को जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य आयोजन किए जाएंगे।

जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे आयोजित मुख्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

yogesh-shivhare-welcome-yatra-seoni-jpg-6ae9ebb29f516.webp

नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का सिलसिला प्रातः 10 बजे धूमा से प्रारंभ होगा। यहां स्वर्ण श्रीराम मंदिर बंजारी जी के दर्शन के पश्चात धूमा मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद लखनादौन पेट्रोल पंप चौराहा, बंजारी, छपारा बस स्टैंड, बंडोल एवं राहीवाड़ा में विभिन्न मंडलों और मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर लगभग 12 बजे स्वागत यात्रा सिवनी नगर पहुंचेगी। नगर के सिवनी बायपास, रजवाड़ा लॉन, आई.पी.एस. स्कूल, ज्यारत नाका, रॉयल लॉन, सलिल त्रिवेदी हॉस्पिटल, सर्किट हाउस, अंबेडकर पुतला, गांधी भवन, सिंधिया पुतला, वृंदावन होटल, कोहिनूर होटल, बाहुबली चौक एवं महात्मा गांधी स्कूल सहित प्रमुख स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला भाजपा कार्यालय में होगा मुख्य समारोह

दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में योगेश शिवहरे एवं अंकित सिंह ठाकुर का अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले की सहभागिता भी रहेगी।

युवा मोर्चा के नए नेतृत्व का यह स्वागत समारोह संगठन में नई ऊर्जा, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प का अवसर बनेगा। जिले के सभी भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से स्वागत यात्रा तथा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में उपस्थित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करने की अपील की गई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें