Mon, 02 Nov 2026 | 08:30:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नलों से पानी नहीं, बदबू की सप्लाई! महावीर-टैगोर वार्ड में दूषित जल से हड़कंप, शिकायतों पर भी नहीं जागा नगर पालिका प्रशासन मातृ-शिशु मृत्यु रोकने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेगा एक लाख का सुमन सम्मान पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और आपसी सम्मान है : महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत झांसी में कलचुरी भवन भूमिपूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन छात्र से मारपीट के मामले में छात्रावास अधीक्षक अभिषेक नाग निलंबित शराब दुकान के विरोध में उतरी महिलाओं के समर्थन में आईं पूर्व सांसद नीता पटेरिया, बोलीं—उनका विरोध जायज नकुलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के हजारों कांग्रेसजन कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र नलों से पानी नहीं, बदबू की सप्लाई! महावीर-टैगोर वार्ड में दूषित जल से हड़कंप, शिकायतों पर भी नहीं जागा नगर पालिका प्रशासन मातृ-शिशु मृत्यु रोकने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेगा एक लाख का सुमन सम्मान पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता और आपसी सम्मान है : महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत झांसी में कलचुरी भवन भूमिपूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन छात्र से मारपीट के मामले में छात्रावास अधीक्षक अभिषेक नाग निलंबित शराब दुकान के विरोध में उतरी महिलाओं के समर्थन में आईं पूर्व सांसद नीता पटेरिया, बोलीं—उनका विरोध जायज नकुलनाथ के नेतृत्व में दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के हजारों कांग्रेसजन कुसमैली मंडी में 3 नवंबर को होगा बलराम महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का मंत्र

मोगली बाल उत्सव : पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 02, 2026 07:33 pm / Post views : 3

पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती
शेयर करें:

विधायक दिनेश राय ने जंगल सफारी को दिखाई हरी झंडी, तीन दिन तक वन्यजीवन, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला में सीखेंगे विद्यार्थी

Seoni, 02 November 2026

सिवनी यशो:- पेंच के घने जंगल, वन्यजीवों की रोमांचक दुनिया और प्रकृति के अनमोल रहस्यों को करीब से जानने का अवसर लेकर राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव 2026 का सोमवार को ग्राम टुरिया में आगाज हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जंगल सफारी के लिए प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया।

2 से 4 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदेश के 55 जिलों से लगभग 288 विद्यार्थी एवं मार्गदर्शी शिक्षिकाएं शामिल हो रहे हैं।

इस बार मोगली बाल उत्सव विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतियोगिता या मनोरंजक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति को प्रत्यक्ष रूप से समझने और उसके साथ जुड़ने का विशेष अवसर बनकर सामने आया है।

pench-mogli-bal-utsav-2026-seoni-2-6ae8980ac84cf.webp

प्रदेश के प्रत्येक जिले से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के एक-एक बालक और बालिका तथा एक मार्गदर्शी शिक्षिका को शामिल किया गया है। मेजबान सिवनी जिले से 16 विद्यार्थी और दो मार्गदर्शी शिक्षिकाओं सहित कुल 18 प्रतिभागी उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।

जंगल सफारी से लेकर ट्रेजर हंट तक होगा रोमांच

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को पेंच के प्राकृतिक परिवेश में जंगल सफारी, नेचर ट्रेल और ट्रेजर हंट जैसी गतिविधियों के माध्यम से वन्यजीवन को समझने का अवसर मिलेगा। जंगल सफारी में विद्यार्थी वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक रहवास का अवलोकन करेंगे, वहीं नेचर ट्रेल के जरिए पेड़-पौधों, वनस्पतियों और जैव विविधता की बारीकियों से परिचित होंगे।

ट्रेजर हंट में पहेलियों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से जंगल के रहस्यों को समझने की चुनौती होगी। इसके अलावा वन्यजीव एवं जैव विविधता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चे अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण की सीख भी देंगे आयोजन के कार्यक्रम

मोगली बाल उत्सव में वन एवं वन्यजीव संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों को वन विभाग की कार्यप्रणाली, वन संपदा के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।

कागज निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ उसके पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

इस आयोजन का मूल उद्देश्य बच्चों को किताबों में पढ़े प्रकृति के संसार से बाहर निकालकर वास्तविक जंगल और वन्यजीवन से परिचित कराना है।

पेंच का प्राकृतिक वातावरण विद्यार्थियों को सीखने, समझने और अनुभव करने का अवसर देगा। साथ ही उनमें वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति अपनत्व विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष