Tue, 03 Nov 2026 | 09:41:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हर विषय शिक्षक के पास होना चाहिए प्रत्येक विद्यार्थी का पूरा अकादमिक रिकॉर्ड, जेडी घनश्याम सोनी ने दिए निर्देश सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 4 नवंबर को सिवनी प्रवास पर, टुरिया में मोगली उत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल किसानों तक सहकारिता का लाभ पहुंचाने पर जोर, अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने सिवनी में की समीक्षा सिवनी के गौरव महामहिम डॉ. ढालसिंह बिसेन का 7 नवंबर को प्रथम नगर आगमन, बाहुबली लॉन में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में होगा भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का भव्य स्वागत, 4 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में समारोह सिवनी में बनेगा फूड पार्क, किसानों की उपज को मिलेगा बेहतर बाजार; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना नलों से पानी नहीं, बदबू की सप्लाई! महावीर-टैगोर वार्ड में दूषित जल से हड़कंप, शिकायतों पर भी नहीं जागा नगर पालिका प्रशासन मातृ-शिशु मृत्यु रोकने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेगा एक लाख का सुमन सम्मान पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती हर विषय शिक्षक के पास होना चाहिए प्रत्येक विद्यार्थी का पूरा अकादमिक रिकॉर्ड, जेडी घनश्याम सोनी ने दिए निर्देश सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 4 नवंबर को सिवनी प्रवास पर, टुरिया में मोगली उत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल किसानों तक सहकारिता का लाभ पहुंचाने पर जोर, अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने सिवनी में की समीक्षा सिवनी के गौरव महामहिम डॉ. ढालसिंह बिसेन का 7 नवंबर को प्रथम नगर आगमन, बाहुबली लॉन में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में होगा भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे का भव्य स्वागत, 4 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में समारोह सिवनी में बनेगा फूड पार्क, किसानों की उपज को मिलेगा बेहतर बाजार; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना नलों से पानी नहीं, बदबू की सप्लाई! महावीर-टैगोर वार्ड में दूषित जल से हड़कंप, शिकायतों पर भी नहीं जागा नगर पालिका प्रशासन मातृ-शिशु मृत्यु रोकने वाली पंचायतों पर होगी धनवर्षा, मिलेगा एक लाख का सुमन सम्मान पेंच के जंगलों में गूंजेगी मोगली की दुनिया, 55 जिलों के 288 बच्चे करेंगे प्रकृति से दोस्ती

सहकारी बैंक समीक्षा : किसानों तक सहकारिता का लाभ पहुंचाने पर जोर, अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने सिवनी में की समीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2026 08:57 pm / Post views : 2

किसानों तक सहकारिता का लाभ पहुंचाने पर जोर, अपेक्स बैंक प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने सिवनी में की समीक्षा
शेयर करें:

बैंक ने अर्जित किया 4.37 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ, पांच वर्षों से लगातार फायदे में जिला सहकारी बैंक; एनपीए में 2.96 प्रतिशत की कमी

Seoni, 03 November 2026

सिवनी यशो:- सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को सहकारिता के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक), भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने 2 नवंबर को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, सिवनी के मुख्यालय में समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान उन्होंने बैंक की वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण, अमानत संग्रहण, कृषि ऋणों की वसूली, एनपीए, खाद वितरण तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

apakasa-bka-parashasaka-shara-mahanathara-saha-yathava-na-sahakara-bka-ka-karayaparanael-ka-samakashha3-6ae9fd0c3728f.webp

बैठक में बैंक की वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान बैंक की अंशपूंजी में 2.18 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। अल्पकालीन ऋण वितरण एवं नवीन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरण में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की गई है।

बैंक ने 4.37 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ अर्जित किया है, जबकि 30 सितंबर 2026 की स्थिति में बैंक के एनपीए में 2.96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

पांच वर्षों से लाभ में जिला सहकारी बैंक

बैंक की वित्तीय स्थिति के संबंध में बताया गया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सिवनी विगत पांच वर्षों से लगातार लाभ की स्थिति में है। वर्तमान में बैंक 7.81 करोड़ रुपये के संचित लाभ की स्थिति में पहुंच चुका है। यह उपलब्धि बैंक की वित्तीय गतिविधियों और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले की 57 बी-पैक्स समितियां कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की दो बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

कृषि यंत्र, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए भी ऋण सुविधा

जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों को पारंपरिक फसल ऋण के अतिरिक्त कृषि गतिविधियों के विस्तार के लिए भी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मध्यमकालीन ऋण के माध्यम से कृषि यंत्रों की खरीद एवं पशुपालन के लिए पशुओं की खरीदी में सहयोग दिया जा रहा है।

वहीं शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण, मत्स्य पालन केसीसी और पशुपालन केसीसी जैसी सुविधाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

समितियों के माध्यम से धर्मकांटा, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है। बैठक में खाद भंडारण एवं वितरण, कृषि उपज उपार्जन, अमानत संग्रहण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति से भी अवगत कराया गया।

ऋण वितरण के साथ वसूली और अमानत वृद्धि पर विशेष जोर

समीक्षा के दौरान अपेक्स बैंक प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव ने अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण, अमानत वृद्धि, कृषि ऋणों की मांग एवं वसूली, एनपीए और जोखिम प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, ऑनलाइन केसीसी, नए बचत खाते खोलने तथा खाद भंडारण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन पोर्टल में ऋण प्रविष्टि और समितियों के व्यवसाय विविधीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की।

श्री यादव ने जिले के समस्त शाखा प्रबंधकों से उनके कार्यक्षेत्र में ऋण वितरण, संबद्ध सहकारी समितियों की स्थिति और नई समितियों के गठन की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि शाखा प्रबंधक अपनी शाखाओं से संबद्ध समितियों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का नियमित भ्रमण करें तथा किसानों से सीधे संवाद स्थापित करें।

गांवों तक पहुंचे बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

श्री यादव ने कहा कि सहकारी बैंक और समितियों की योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित संपर्क और भ्रमण सुनिश्चित करें। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज वितरण, ऋण सुविधाओं तथा समितियों के माध्यम से संचालित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाए।

उन्होंने कृषक सदस्यों से निरंतर संवाद बनाए रखने, उनकी समस्याओं को समझने और समयबद्ध निराकरण करने पर जोर दिया। साथ ही समितियों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और व्यवसाय विविधीकरण के माध्यम से उन्हें अधिक सक्षम बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारी संस्थाओं की सक्रियता और किसानों के साथ बेहतर समन्वय से ही सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक में बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम एवं वेद सिंह ठाकुर, पूर्व संचालक मंडल सदस्य रमेश तिवारी, बैंक अंशधारी सदस्य सुभाष यादव एवं प्रफुल्ल लवाहे, सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं सिवनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी, जिले के समस्त शाखा प्रबंधक तथा प्रधान कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें