Wed, 21 Oct 2026 | 09:32:26 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आश्वासन से नहीं मान रहीं महिलाएं: जानवी नगर चूना भट्टी में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 16, 2025 08:28 pm / Post views : 266

आश्वासन से नहीं मान रहीं महिलाएं: जानवी नगर चूना भट्टी में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
शेयर करें:

महिला मंडल की कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाएं भी बैठीं धरने पर, प्रशासन पर उपेक्षा के आरोप

Seoni 16 December 2025
सिवनी यशो - जिला मुख्यालय से बरघाट रोड पर स्थित ग्राम पंचायत पलारी के अंतर्गत आने वाले जानवी नगर चूना भट्टी में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
शक्ति जागृति महिला मंडल सिवनी के बैनर तले महिला कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलन शुरू किया गया था।

प्रशासन की एंट्री, लेकिन भरोसा नहीं जगा

मंगलवार को धरना स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
हालांकि आंदोलनकारी महिलाएं और रहवासी प्रशासनिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और स्पष्ट किया कि

जब तक मांगों पर ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

सुविधाओं के अभाव में त्रस्त क्षेत्रवासी, प्रशासन से टूटा भरोसा

शक्ति जागृति महिला मंडल सिवनी की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पूजन शिववंशी ने बताया कि जानवी नगर चूना भट्टी क्षेत्र में—

  • सीसी रोड और पुलिया निर्माण

  • नल-जल योजना की पाइपलाइन

  • पानी की टंकी

  • बिजली खंभे व स्ट्रीट लाइट

  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

  • पट्टों का वितरण

  • शासकीय भूमि पर अतिक्रमण रोकना

  • गायों के लिए चरोखर आरक्षण

  • श्मशान घाट निर्माण

  • कचरा निपटान हेतु नाडेम निर्माण

जैसी बुनियादी सुविधाएं वर्षों से कागजों में ही सीमित हैं।

[caption id="attachment_38805" align="alignnone" width="1152"]पलारी पंचायत जानवी नगर में तहसीलदार से चर्चा करती अनशनकारी महिलाएं आश्वासन से नहीं मान रहीं महिलाएं: जानवी नगर चूना भट्टी में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी[/caption]

सीसी रोड से लेकर जल व्यवस्था तक लंबी सूची

महिला मंडल द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

  • प्रवेश द्वार से जानवी नगर में ममता बाई के मकान तक सीसी रोड व पुलिया निर्माण,

  • नल-जल योजना की पाइपलाइन को जानवी नगर प्रारंभ से नीलेश के मकान तक बढ़ाना,

  • पानी की टंकी का निर्माण,

  • बिजली पोल व स्ट्रीट लाइट की स्थापना,

  • हनुमान मंदिर से दिलीप डहेरिया के घर तक सीसी रोड,

  • बड़ी खेरमाई, छोटी खेरमाई व नाग देवता मंदिर का जीर्णोद्धार,

  • दिव्या गार्डर एवं तार फेंसिंग,

  • खाली शासकीय भूमि का सीमांकन कर चरोखर हेतु आरक्षण।

कई बार दिया आवेदन, नहीं हुई सुनवाई

श्रीमती शिववंशी ने आरोप लगाया कि—

“इन सभी मांगों को लेकर कई बार शासन–प्रशासन को आवेदन और ज्ञापन दिए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी उपेक्षा के कारण हमें आमरण अनशन का कदम उठाना पड़ा।”

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

जानवी नगर के रहवासियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहने का ऐलान

अनशन पर बैठी महिलाओं और रहवासियों ने दो टूक कहा है कि—
मांगों पर केवल आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय और कार्य प्रारंभ होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और प्रशासनिक जवाबदेही की लड़ाई है।

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/centre-tells-sc-no-discrimination-against-ssc-women-officers/articleshow/124104426.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष