देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अवैध धर्मांतरण पर फांसी : मोहन सरकार का ऐलान

Bhopal 08 March 2025
भोपाल यशो:- धर्मांतरण की बढ़ती गतिविधियों पर मध्यप्रदेश सरकार कठोर कानून बनाने वाली है प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने स्पष्ट रूपये से अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट किया कि धर्मांतरण और दुराचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा तक का प्रावधान होगा। धर्मांतरण को रोकने के लिए अलग-अलग राज्यों ने सख्त कानून बनाए हैं, जिनमें कठोर दंड का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका ऐलान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया है। सीएम ने शनिवार को बताया कि धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में फांसी का प्रावधान किया जा रहा है। अवैध धर्मांतरण का खेल अब प्रदेश में नहीं चलने दिए जाएगा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ये प्रावधान करने जा रही कि अवैध धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी तक पहुंचाया जाए।

सरकार का कहना है कि अवैध धर्म परिवर्तन और दुष्कर्मियों को सजा-ए-मौत का ऐलान करने से ऐसे मामलों की संख्या में कमी आएगी। हालांकि, वर्तमान में अवैध धर्मांतरण के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किसी भी राज्य के कानून में नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “धर्मांतरण, दुराचरण, ऐसी किसी घटना को हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी इसलिए ऐसे दुष्कर्मियों को या धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा तक पहुंचाएगी।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1898307011688751615?t=Jr9I6EoWo1ldo3g33faVSg&s=08

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button