Mon, 26 Oct 2026 | 10:57:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन छींदा में पेयजल संरक्षण के लिए पंचायत की पहल, किसानों से आम सहमति; गर्मी में पानी की किल्लत रोकने पर जोर केवलारी: बाड़ी की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर, 36 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 10 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव महापौर विक्रम अहाके ने किया डॉ. श्रीनिवास मिश्र के काव्य संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम बिना’ का विमोचन मोदी जी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा देश, खरगे माफी मांगें: प्रेम तिवारी गुल्लक से बैंक तक… बुड्ढी के ग्रामीणों को सिखाया बचत और सुरक्षित बैंकिंग का महत्व सिमरिया मंडी में 2 नवंबर को होगा , कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की शहरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले पगमार्क प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सिवनी नगरपालिका पर मेहरबानी क्यों? 77 लाख की मोटर और 46 लाख की मरम्मत का हिसाब कौन देगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर टिप्पणी के विरोध में सिवनी में भाजपा का प्रदर्शन

स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी की 13वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 16, 2026 03:07 pm / Post views : 73

स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी की 13वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
शेयर करें:

स्व. ठाकुर हरवंश सिंह पुण्यतिथि

सिवनी यशो :- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सिवनी में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व त्रिविभागीय मंत्री एवं जिले के सर्वमान्य कांग्रेस नेता, विकास पुरुष स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह जी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। [caption id="attachment_45566" align="aligncenter" width="1440"]वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम सिवनी “वृद्धाश्रम में फल वितरण करते नगर कांग्रेस कार्यकर्ता”[/caption] इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने स्व. ठाकुर साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जनसेवा के योगदान का स्मरण किया।

विकास और संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व – नरेश मरावी

सभा को संबोधित करते हुए नरेश मरावी ने कहा कि स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी ने सदैव पार्टी और कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि रखा। वे संगठनात्मक एकता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। उनके नेतृत्व में सिवनी जिले को अनेक विकासात्मक सौगातें मिलीं, जिनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। [caption id="attachment_45568" align="alignleft" width="150"]वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम सिवनी वृद्धाश्रम में फल वितरण करते नगर कांग्रेस कार्यकर्ता”[/caption]

विकास पुरुष की राजनीति पर विचार – राजा बघेल

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल ने कहा कि स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देते थे। वे हर उस व्यक्ति की बात सुनते थे जो जनहित से जुड़ा कार्य लेकर आता था। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में ऐसी उदारता की कमी चिंता का विषय है।

पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खुराना का वक्तव्य

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि स्व. ठाकुर साहब ने सत्ता और विपक्ष दोनों के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उनकी सोच हमेशा जनहित केंद्रित रही। इस अवसर पर साबिर अंसारी, मोहन सिंह चंदेल, पवन दिवाकर, विष्णु करोसिया सहित कई नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन अतुलचंद मालू द्वारा किया गया।

 वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम

स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर
कांग्रेस कमेटी सिवनी
द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद, जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री रंजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य नितिन डेहरिया, NSUI जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. ठाकुर हरवंश सिंह जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा का प्रेरणास्रोत बताया।

 प्रमुख उपस्थितजन

जेपीएस तिवारी, हाजी मो. असलम खान, सुधीर जैन, सुरेन्द्र करोसिया, हनीफ खान, रामकुमार कुल्हाड़े मासाब, विनोद यादव, तेजसिंह रघुवंशी, अशोक नरवेती, प्रकाश सूर्यवंशी https://www.youtube.com/watch?v=xRpj80HXUHU

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें